मनोरंजन
नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी फिल्म? एक्ट्रेस ने बताई प्लानिंग
Rounak Dey
17 May 2022 10:55 AM IST

x
जहां नहीं है वहां पर छोड़ दिया। झूठा ड्रामा थोड़ी लाउंगी कहानी में।'
एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) अपनी एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इसके बाद भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। नीना गुप्ता अपनी जिंदगी पर ऑटोबायोग्राफी सच कहूं तो लिख चुकी हैं। इस किताब को कई लोगों ने पसंद किया था और एक्ट्रेस ने इसमें अपनी जिंदगी के हर मोड़ और मुकाम के बारे में लिखा था। तो वहीं अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी पर बायोपिक बनाने की बात कर रही है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह फिल्ममेकर्स से इस पर चर्चा कर रही हैं।
ऑटोबायोग्राफी पर बन सकती है फिल्म
नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बताया है कि उन्होंने किन मुश्किलों के साथ अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को बड़ा किया। फिर सिंगल मदर होने के साथ उन्होंने शादी की। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा कि वह अपनी किताब पर फिल्म बनाने की चर्चा कर रही है। अभी तक इस प्लान को फाइनल नहीं किया गया है।
क्या है प्लान?
नीना गुप्ता ने कहा, 'देखते है क्या होता है। मेरी राय से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक प्रोड्यूसर ही तय कर सकता है कि ये प्लान सही है या नहीं। मैं इसमें दखलअंदाजी नहीं कर सकती हूं और मैंने इसके बारे में अब तक ज्यादा सोचा नहीं है।'
मैंने अपनी जिंदगी का सच बताया है
इसके पहले अपने बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा था, 'मीडिया मुझे नहीं जानती है और कोई मुझे अच्छे से नहीं जानता। मैं कोई एक्टिंग नहीं कर रही और मैं अपनी जिंदगी की कहानी बता रही हूं। जो कि मेरे द्वारा लिखी गई है न कि मीडिया की ओर से। ये मेरे दिल से आती है। जहां मेरी जिंदगी में ड्रामा है वहां बता दिया, जहां नहीं है वहां पर छोड़ दिया। झूठा ड्रामा थोड़ी लाउंगी कहानी में।'
Next Story





