मनोरंजन

'महाभारत' के श्रीकृष्ण की पत्नी को मिली अस्पताल से छुट्टी

Rounak Dey
11 Jun 2023 3:16 PM
महाभारत के श्रीकृष्ण की पत्नी को मिली अस्पताल से छुट्टी
x
रिद्धिमा का हेल्थ अपडेट साझा किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मैथालॉजिकल शो 'महाभारत' में श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सौरभ जैन ने हाल ही में अपनी पत्नी की सर्जरी के बारे में जानकारी दी। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं और पत्नी रिद्धिमा की 'खतरे की स्थिति' का खुलासा किया, साथ ही बताया कि सर्जरी के बाद अब उनकी हालत कैसी है।

छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर सौरभ जैन ने हाल ही में अपनी पत्नी की सर्जरी की खबर को फैंस के साथ साझा किया। एक्टर ने खुलासा किया कि रिद्धिमा की तबीयत किस कदर बिगड़ी थी। तस्वीरों के साथ एक्टर ने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को उनकी मदद और उपचार के लिए धन्यवाद देते हुए एक लंबा आभार नोट भी लिखा।

सौरभ जैन ने पत्नी रिद्धिमा की बीमारी के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'सब कुछ ठीक है, वह अब घर वापस आ गई हैं। रिद्धिमा एक जानलेवा स्थिति से गुजरीं, मैं इसके विवरण पर नहीं जाना चाहता, लेकिन यह पोस्ट डॉक्टरों और नर्सों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता के लिए है, जो न केवल रोगियों के लिए बल्कि साथ देने वाले परिवार या दोस्तों के लिए भी अपनी विशेषज्ञता से परे जाते हैं।'

Next Story