मनोरंजन

अनुपमा’ के साथ गौरव के रोमांस पर पत्नी को लगता है ऐसा

Mohammed Raziq
5 May 2024 1:53 PM IST
अनुपमा’ के साथ गौरव के रोमांस पर पत्नी को लगता है ऐसा
x
मुंबई : टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ लंबे समय से धूम मचा रहा है। यह शो जब से शुरू हुआ है तब से अधिकतर समय टीआरपी के मामले में टॉप पर रहा है। इसके हर किरदार को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है। एक्टर गौरव खन्ना शो में ‘अनुज कपाड़िया’ के किरदार में दिखते हैं। शो में ‘अनुपमा’ का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की है। जब से उन्होंने रुपाली के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना शुरू किया, तब से यह जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गई है।
हाल ही में गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने टीवी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टर के रुपाली के साथ रोमांटिक सीन पर रिएक्शन दी। आकांक्षा से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी रुपाली के साथ गौरव के रोमांटिक सीन देखकर जलन महसूस हुई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी जरा सी भी जलन महसूस नहीं हुई। आकांक्षा की बात का सपोर्ट करते हुए गौरव ने कहा कि वह तो उनकी 'होम ट्यूटर' हैं। आकांक्षा तो उनके रोमांटिक सीन पर रिएक्शन देती हैं।
आकांक्षा तो उन्हें सीन में लंबे समय तक हाथ पकड़कर रखने और दूसरे रोमांटिक पहलू पर ज्यादा फोकस करने की सलाह देती हैं। इस पर आकांक्षा कहती हैं कि उन्हें रोमांस के बारे में ज्यादा समझ इसलिए है क्योंकि वह रोमांटिक किताबें पढ़ती हैं। गौरव का कहना है कि उन्हें ओल्ड स्कूल रोमांस बहुत पसंद है क्योंकि मेकर्स ‘अनुपमा’ में मैच्योर लव दिखाना चाहते थे।
Next Story