
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) ने 18 जून 2023 को धूमधाम से अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य (Drisha Acharya) संग शादी रचाई थी। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अपनी शादी के तुरंत बाद दोनों हनीमून के लिए मनाली (हिमाचल प्रदेश) और फिर मसाई मारा (अफ्रीका) के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, अब न्यूली मैरिड कपल अपने हनीमून से वापस इंडिया लौट आया है।
करण देओल पत्नी द्रिशा आचार्य संग हनीमून से लौटे वापस
14 जुलाई 2023 को न्यूली वेड्स करण और द्रिशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपने हनीमून से वापस आने के बाद करण और द्रिशा ने प्यारी मुस्कुराहट के साथ पैपराज़ी को पोज दिए। अपने एयरपोर्ट लुक के लिए दोनों ने कंफर्टेबल कैज़ुअल आउटफिट कैरी किए थे, जो उनकी सिंपलीसिटी बयां कर रहे थे। जहां द्रिशा ने नीले रंग का ट्रैकसूट और सफेद टैंक टॉप पहना था, वहीं करण ने मैचिंग को-ऑर्ड सेट कैरी किया था।
करण देओल की पत्नी द्रिशा अपने लुक को लेकर हुईं ट्रोल
करण देओल और द्रिशा आचार्य की वापसी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि, नेटिज़ंस के एक वर्ग ने द्रिशा को उनके लुक के लिए ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और यहां तक कि उन्हें एज शेमिंग भी किया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ''ये आंटी जैसी लग रह रही हैं।'' वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, ''ये तो करण की चाची लग रही है।'' यहां देखें कमेंट्स।
