मनोरंजन

क्यों शरमा रहे थे, फालतू शरमा रहे थे, क्या रेप किया मैंने, क्या किया?...जब उर्फी जावेद ने कहा ऐसा...

jantaserishta.com
16 Sept 2022 1:09 PM IST
क्यों शरमा रहे थे, फालतू  शरमा रहे थे, क्या रेप किया मैंने, क्या किया?...जब उर्फी जावेद ने कहा ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: गॉर्जियस उर्फी जावेद फैशन डीवा तो हैं ही. वे अब ट्रेंड सेटर भी बन गई हैं. उर्फी जावेद ने एक बार फिर बोल्ड आउटफिट पहना है. गुरुवार को वे फिल्म मिडिल क्लास लव की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं. यहां उर्फी का ग्लैम लुक नजर आया. पर इस रिपोर्ट में हम उर्फी के कपड़ों की नहीं बल्कि उनके बयान पर बात करने वाले हैं.

स्क्रीनिंग में पहुंचीं उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां उन्होंने एक फोटोग्राफर से ऐसा कुछ कह दिया है कि वे ट्रोल हो रही हैं. वीडियो में उर्फी पैपराजी पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं. वो बोलती हैं- जो मेरे साथ फोटो मांग रहा है वो आगे आएगा. आगे आएगा? इसके बाद एक फोटोग्राफर शरमाते हुए उर्फी के साथ फोटो क्लिक कराने आता है. फोटो क्लिक होने के बाद उर्फी कहती हैं- क्यों शरमा रहे थे. फालतू शरमा रहे थे. क्या रेप किया मैंने, क्या किया? मैंने कुछ छेड़ा तुम्हें? नहीं छेड़ा ना.
रेप कमेंट करने पर यूजर्स उर्फी जावेद को ट्रोल कर रहे हैं. उर्फी अक्सर सोशल मीड‍िया पर मह‍िला अध‍िकारों के बारे में अवेयनेस फैलाते हुए नजर आती हैं. महि‍लओं के साथ हुए गलत व्यवहार पर जमकर क्लास लगाती हैं. लेकिन उनका मजाक में इस तरह का कमेंट करना फैन्स को पसंद नहीं आया.
लोग उर्फी को उनके कपड़ों के लिए भी खरी खोटी सुना रहे हैं. कई यूजर्स ने उर्फी जावेद के लुक को सुपरमैन करार दिया है. शख्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- भाई लोगों मार्केट में नया सुपरमैन आया है.
स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर पहना था. इस आउटफिट को बोल्ड लुक देते हुए उर्फी ने अपनी पर्पल लिंगरी फ्लॉन्ट की. अपने इस सुपर रिस्की आउटफिट के साथ उर्फी जावेद फुल कॉन्फिडेंट लग रही थीं. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. उर्फी ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. सुपर कूल लुक के साथ उर्फी ओपन हेयर्स, हाई हील्स और मिनिमल मेकअप में नजर आईं. उर्फी को अंडरगार्मेंट्स फ्लॉन्ट करने पर लोगों की आलोचना झेलनी पड़ रही है.
कई यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स भी किए हैं. लोगों का कहना है कि उर्फी को शर्म आनी चाहिए. शख्स ने लिखा- स्क्रीनिंग में कौन ऐसे कपड़े पहनता है? उर्फी ने अपने फैशन सेंस और स्टाइल से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है. हर बार वे अपने लुक के साथ नया एक्सपेरिमेंट करती हैं. ट्रोलिंग की फिक्र किए बिना उर्फी जावेद अपने सुपर सेंसेशनल और रिवीलिंग आउटफिट्स को फैंस संग साझा करती हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story