मनोरंजन

इस अभिनेत्री ने लोगों से हिमाचल प्रदेश जाने को क्यों किया मना, जानिए

Tara Tandi
10 July 2023 2:14 PM IST
इस अभिनेत्री ने लोगों से हिमाचल प्रदेश जाने को क्यों किया मना, जानिए
x
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने हिमाचल के हालात पर अपनी राय रखी है। लगातार हो रही बारिश से पूरा उत्तर भारत परेशान है। हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। तबाही की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस पर कंगना और विवेक ने भी अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिमाचल तबाही के कुछ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जरूरी जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार हो रही बारिश के कारण हाई अलर्ट है। आने वाले दिनों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अगर बारिश रुक भी जाए तो भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं।
कंगना ने आगे लिखा- हिमालय में हालात खराब हैं। हालांकि ये कोई नई बात नहीं है। वहां ऐसी ही बारिश होती है। आख़िरकार यह हिमालय है, कोई मज़ाक की बात नहीं। आप जहा है वहीं रहें। यह साहसिक होने का सही समय नहीं है। पानी में बह रही कार का वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- बारिश की भयंकर आवाज के बीच किसी को भी दिल का दौरा पड़ सकता है। बारिश में हिमाचल न जाएं।
विवेक अग्निहोत्री हिमाचल के हालात बेहतर होने की प्रार्थना कर रहे है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ''हिमाचल के लिए प्रार्थना। दशकों से यह हर साल महीनों के लिए मेरा निवास स्थान रहा है। मैंने अनियमित विकास के कारण इसे ढहते देखा है। शिमला समेत कई शहर किसी दिन उजड़ने का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को उत्तर भारत में बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं बारिश के कारण राज्य की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल और स्पीति के चंद्रताल और सोलन जिले के साधुपुल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।
Next Story