
Entertainment मनोरंजन: इम्तियाज अली बॉलीवुड के सबसे मल्टी-टैलेंटेड फिल्ममेकर्स में से एक हैं। इस स्टार डायरेक्टर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है जब वी मेट। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा पर बेस्ड है, जिसमें करीना कपूर और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं।
इसमें कोई शक नहीं कि कल्ट फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रहने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक ट्रेंड सेट किया है। फैंस आज भी इसमें करीना कपूर के निभाए गीत के रोल को सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि, इम्तियाज अली ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया कि उन्होंने जब वी मेट के बाद करीना कपूर के साथ दोबारा काम क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें दोबारा ऐसी कोई दमदार कहानी नहीं मिली।
इम्तियाज अली ने कहा, 'मैंने कोशिश की। लेकिन मुझे कभी ऐसा रोल नहीं मिला जो मैं करीना कपूर को ऑफर कर सकूं.. जिसे वह एक्सेप्ट कर लें।' इम्तियाज अली के रिएक्शन से यह साफ है कि सही कहानी न मिलने की वजह से इस आइकॉनिक जोड़ी को दोबारा साथ काम करने का मौका नहीं मिला। और इसमें कोई शक नहीं कि अगर इम्तियाज अली को आने वाले दिनों में मनचाही कहानी मिल जाती है, तो हम इस कॉम्बो को एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे।





