मनोरंजन
राज कुंद्रा क्यों पहनते हैं मास्क? वीडियो आया सामने तो लोग बोले
Rounak Dey
14 Nov 2022 7:10 AM GMT

x
मैं मीडिया ट्रायल से दुखी हूं। उनकी वजह से मैंने काफी झेला है। मीडिया कानून से ऊपर नहीं है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा अपना चेहरा छिपाए रहते हैं। मास्क पहने ही वह अक्सर नजर आते हैं। इसके लिए उनकी अक्सर आलोचना भी होती है। हालांकि इसका असर उन पर रत्तीभर नहीं पड़ता। वह अपनी धुन में मस्त-मगन रहते हैं। वैसे ऐसा उन्होंने करना तब से शुरू किया जब से वह पोर्नोग्राफी केस में अरेस्ट हुए। इसके बाद उन्हें भी मीडिया ट्रायल से गुजरना पड़ा। जिसके बाद से उन्होंने मीडिया को कंटेंट देना बंद कर दिया खैर। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बैटमैन बने फिर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा राज कुंद्रा (Raj Kundra) का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें वह हमेशा की तरह पपाराजी से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर उन्होंने मास्क ऐसा लगाया है, जिससे वह बैटमैन लग रहे हैं। उन्हें कैमरे फॉलो कर रहे हैं लेकिन वह जरा भी उनको भाव नहीं दे रहे। अब इस तरह के लुक को देख लोग कमेंट कर रहे हैं।
लोगों ने की राज कुंद्रा की आलोचना
एक यूजर ने लिखा- ये लुक वुक नहीं है। मुंह छिपा रहा है। एक ने कहा- क्या पागल है। मीडिया को क्यों बुलाता है हर बार इसके मास्क कौन देखना चाहता है। इसके बाद एक ने मजे लेते हुए लिखा- अरे ये बैटमैन को क्या हो गया। साथ ही लाफिंग इमोजी शेयर की। एक ने कहा- ये क्यों सुपरहीरो बनकर घूमता रहता है। ऐसा कुछ काम तो नहीं किया सुपरहीरो वाला।
इसलिए राज कुंद्रा पहनते हैं मास्क
बता दें कि राज कुंद्रा ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर लोगों के सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया था कि वह मास्क क्यों पहनते हैं और चेहरा क्यों नहीं दिखाते हैं। उन्होंने कहा था- मैं अपने दोस्तों और फैन्स के लिए मास्क नहीं पहनता हूं। मैं पब्लिक के लिए मास्क नहीं पहनाता हूं। मैं मीडिया के लिए पहनाता हूं। उनको मैं बस मीडिया को अपना चेहरा दिखाने का मौका नहीं देना चाहता। मैं मीडिया ट्रायल से दुखी हूं। उनकी वजह से मैंने काफी झेला है। मीडिया कानून से ऊपर नहीं है।
TagsPublic relations latest newspublic relations newspublic relations news webdeskpublic relations latest newstoday's big newstoday's important newspublic relations Hindi newspublic relations big newscountry-world newsstate wise newsHindi newstoday's newsbig newspublic relationsnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad

Rounak Dey
Next Story