मनोरंजन

अक्षय कुमार एक साल में क्यों करते हैं चार फिल्में? बोले- 30-40 पर्सेंट कम करूंगा

Rounak Dey
14 Nov 2022 6:55 AM GMT
अक्षय कुमार एक साल में क्यों करते हैं चार फिल्में? बोले- 30-40 पर्सेंट कम करूंगा
x
जब कोई ज्यादा काम कर रहा है तो कौन पूछता है इस बारे में?' अक्षय बोले कि वह अभी तक जितनी फिल्में कर रहे थे, वह आगे भी करते रहेंगे।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार मशहूर कलाकार हैं। साल में चार से पांच फिल्में देने वाले अक्षय सभी के चहेते हैं। हालांकि साल 2022 उनके लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा। जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं, सभी फ्लॉप हो गई। उनका जादू बॉक्स ऑफिस पर कतई नहीं चला। हालांकि उन्होंने अपनी फीस में कोई कोताही नहीं बरती। 100 करोड़ से 135 करोड़ तक चार्ज किया। लेकिन अब वह कह रहे हैं कि इसमें वह कटौती कर देंगे।
दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 'हिंदुस्तान टाइम्स' के एक इवेंट में साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में मौजूदा जो चीजें हैं उन्हें बदलने की जरूरत है और उनको फिर से शुरू करना चाहिए। अगर वह दर्शकों को वापस चाहते हैं तो। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म की लागत कम करने पर भी जोर दिया। कहा कि वह भी इसके लिए वह भी अपनी फीस घटाएंगे।
अक्षय कुमार ने घटाई अपनी फीस
अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म की लागत कम करने के लिए इंडस्ट्री क्या कर सकती है। उनके मुताबिक, 'ऐसी और भी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें करने की जरूरत है और सिर्फ एक्टर्स को ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर्स और थिएटरों को भी। मैं आपको बताता हूं कि मैं अपनी फीस 30-40% कम करना चाहता हूं। थिएटर्स को यह समझने की जरूरत है कि अभी मंदी का समय भी है। दर्शकों के पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए सीमित पैसा है। वह इस पर इतना खर्च नहीं कर सकते। सब कुछ बदलना होगा।'
साल में चार फिल्में ही करेंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने साल में चार फिल्में करने पर कहा- 'मुझे एक बात बताओ। क्या कोई भी इंसान यहां ऐसा है जो अपने बच्चों को काम करने पर पूछता है कि इतना काम क्यों कर रहे हो? लोग पूछते हैं कि इतना जुआ क्यों खेलते हो? इतना क्यों पीते हो? अगर नहीं तो फिर जब कोई ज्यादा काम कर रहा है तो कौन पूछता है इस बारे में?' अक्षय बोले कि वह अभी तक जितनी फिल्में कर रहे थे, वह आगे भी करते रहेंगे।

Next Story