
x
Entertainment मनोरंजन : सुष्मिता सेन, तब्बू और सलमान खान जैसे सितारों की तरह दिव्या दत्ता ने भी अनमैरिड रहना चुना। इसके पीछे उनकी अपनी वजह है। दिव्या ने कहा- मेरी तरफ बहुत से मर्दों का अटेंशन खूब रहता है और मैं इसे इंजॉय करती हूं।
मैं शादी नहीं करना चाहती लेकिन मुझे एक साथी चाहिए।' दिव्या दत्ता उन बॉलीवुड कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने सुष्मिता सेन, तब्बू और सलमान खान जैसे सितारों की तरह बिना शादी के रहने का फैसला चुना। दिव्या ने हाल ही में अपने बातचीत में अपने इस फैसले को लेकर खुलकर बातें की हैं और बताया है कि आखिर ये ऑप्शन उन्होंने क्यों चुना। दिव्या ने बातचीत में अपने विचारों को शेयर करते हुए कहा, 'अगर आपको एक अच्छा साथी मिल जाए तो शादी करना बहुत अच्छा है। अगर नहीं तो ज़िंदगी खूबसूरती से आगे बढ़ती है।
एक बेकार सी शादी में बधे रहने से बेहतर है कि आप खुद ही खुद का ख्याल रखें। किसी रिश्ते में खुद को नीचा दिखाने की बजाय, खुद से प्यार करना बेहतर है। मेरी तरफ बहुत से मर्दों का अटेंशन खूब रहता है और मैं इसे इंजॉय करती हूं लेकिन रिश्ता तब बनना चाहिए जब आप कनेक्ट होते हैं। अगर आपको लगता है कि वह व्यक्ति आपका हाथ थाम सकता है। अगर ऐसा नहीं है तो मेरे आस-पास मेरे कई प्यारे दोस्त हैं और मैं अपने लिए वहां हूं।
' उन्होंने आगे कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। दिव्या ने कहा, 'मैं शादी नहीं करना चाहती लेकिन मुझे एक साथी चाहिए जिसके साथ मैं ट्रैवल कर सकूं और अगर नहीं तो भी मैं खुश हूं। आप जानते हैं, मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मुझे एक कोट भेजा - एक शख्स पूछता है- तुम सिंगल क्यों हो? तुम सुंदर, आकर्षक, देखभाल करने वाली हो तो मैंने कहा- मुझे लगता है कि मैं ओवर क्वॉलिफाइड हूं। एक समय आता है जब आप पूर्णता की तलाश बाहर करते हैं, जो जरूरी नहीं है। यह जरूरी नहीं है कि आप तभी पूर्ण होंगे जब एक अच्छा साथी आपके जीवन में आएगा। मुझे यह गलतफहमी थी। मैं अपने दिल की बात खुलकर कहती थी - लेकिन अब ऐसा नहीं है।'
Tagsशादीदिव्या दत्तासाझासोचmarriagedivya duttasharedthoughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





