मनोरंजन

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने क्यों किया अफेयर पब्लिक? जानें अनजानी बातें

jantaserishta.com
15 Jan 2022 12:47 PM IST
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने क्यों किया अफेयर पब्लिक? जानें अनजानी बातें
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के पिछले साल बर्थडे के मौके पर एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने अपना रिलेशनशिप इंस्टा ऑफिशियल किया था. जैकी ने एक खूबसूरत पोस्ट और फोटो के साथ फैन्स को यह खुशखबरी दी थी. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे फोटो में नजर आए थे. जैकी ने लिखा था, जब तुम नहीं होती हो तो दिन अधूरे लगते हैं. तुम्हारे बिना तो सबसे टेस्टी खाना भी खाने में मजा नहीं आता. मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत शख्सियत को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहा हूं जो मेरी दुनिया भी है. भगवान करे कि तुम्हारा हर दिन तुम्हारी मुस्कान की तरह खूबसूरत हो. हैप्पी बर्थडे माए लव.

रकुल प्रीत सिंह ने भी इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए जैकी का शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने जैकी को लाइफ का 'बेस्ट गिफ्ट' बताया था. अब रिलेशनशिप के ऑफिशियल होने के कई महीनों बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्होंने इसे पब्लिक करना क्यों चुना? फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि मुझे पता था कि जैकी मुझे विश करेंगे. हम अपने रिलेशनशिप को वैसे भी पब्लिक करने का प्लान कर ही रहे थे. मुझे लगा कि जैकी की ओर से केवल हैप्पी बर्थे और दो शब्द विशेज के रूप में आएंगे. नहीं पता था कि इस तरह जैकी कविता के रूप में मुझे विशेज देंगे.
रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा कि हम दोनों की ही यह सोच थी कि अगर हम किसी रिलेशनशिप में हैं तो इसे छिपाना क्यों है. एक रिलेशनशिप में मुझे यही एक चीज कीमती लगती है कि अगर आप साथ हैं तो इसके इज्जत करें और जाहिर करें. अक्सर हमने कपल्स को अपने रिलेशनशिप को छिपाते हुए देखा है, इस सवाल पर रकुल ने कहा कि फेस करते हैं, हम सभी जानते हैं कि कौन कपल है. छिपना और भागना, सही नहीं है. हम दोनों के ही मन में रिलेशनशिप को छिपाने या इससे भागने की बात नहीं है. हम दोनों ही इस चीज में एक-दूसरे को इज्जत देते हैं.
रकुल प्रीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को बिल्कुल अलग रखना चाहती हैं. अजय देवगन संग फिल्म 'रनवे 34' में रकुल नजर आएंगी. इसके अलावा वह 'अटैक', 'मेडे', 'थैंक गॉड', 'डॉक्टर जी' और 'इंडियन 2' जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story