मनोरंजन

किसका केस लडऩे वाली हैं काजोल, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
9 Sept 2022 11:38 PM IST
किसका केस लडऩे वाली हैं काजोल, जानें पूरा मामला
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी आने वाली वेबसीरीज दि गुड वाइफ में वकील का किरदार निभाती नजर आएंगी। काजोल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज दि गुड वाइफ में एक वकील के रोल में दिखाई देंगी। इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया।
टीजर में काजोल के किरदार को इंट्रोड्यूस करवाया गया है। टीजर में दिखाया गया है कि काजोल वकील की ड्रेस पहन रही हैं। वो लगाती हैं। काला कोट पहनती हैं। कैमरा उनकी आंखों पर फोकस होता है और अंत में कहती हैं, शुरू करें। इस टीजर के साथ लिखा गया है- प्यार, कानून और धोखा- गुड वाइफ की फाइट।
Next Story