मनोरंजन

'खतरों के खिलाड़ी 12' के टॉप 5 में कौन नहीं होगा शामिल? सामने आए हैं 8 नाम

Neha Dani
4 July 2022 7:53 AM GMT
खतरों के खिलाड़ी 12 के टॉप 5 में कौन नहीं होगा शामिल? सामने आए हैं 8 नाम
x
जिन्होंने पिछले दो-तीन स्टंट कमाल के किए हैं कि रोहित शेट्टी तक ने तारीफ की थी, वह भी टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाएंगी।

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' शुरू हो चुका है। इसके शुरुआती दो दिन धमाकेदार रहे। छोटे पर्दे के कलाकारों ने एक-से-एक स्टंट परफॉर्म किए। हालांकि कइयों को फीयर फंदा भी मिला, जिसके बाद उन्हें दोबारा स्टंट करने पड़े। जन्नत जुबैर, अनेरी वजानी और एरिका पैकर्ड को तो एलिमिनेशन राउंड से भी गुजरना पड़ा। वैसे ये एपिसोड रिकॉर्डेड हैं। जून से ही इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी। सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के केप टाउन रवाना हो गए थे। वहां से आए दिन इससे जुड़ी काफी सारी अपडेट्स भी आनी शुरू हो गई थी। हालांकि अभी भी आ रही हैं। आज आपको यहां उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टॉप 5 की रेस से बाहर हो गए हैं। इसके लिए कुल 8 नाम सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं।


रविवार 3 जुलाई को प्रसारित Khatron Ke Khiladi 12 के एपिसोड में एरिका ने एलिमिनेशन स्टंट के बीच में ही अबॉर्ट कर दिया था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि वह नहीं कर पाएंगी। इस वजह से उनको भारत भेज दिया गया था। ऐसे में ऑफिशियली तो वह अब इस गेम से सीधे-सीधे बाहर हो गई हैं। इसके पहले शो के फैन पेजेस पर अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी और प्रतीक सेहजपाल के भी गेम से आउट होने की खबरें आई थीं।



KKK 12 के टॉप 5 में नहीं होंगे ये खिलाड़ी
अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि और भी कुछ खिलाड़ी हैं, जो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने से पहले एलिमिनेट हो गए हैं। इसमें कनिका मान, जो शो को जीतने के जज्बे से आई थीं, वह भी आने वाले एपिसोड में एविक्ट हो जाएंगी। चेतना पांडे, जिन्होंने पिछले दो-तीन स्टंट कमाल के किए हैं कि रोहित शेट्टी तक ने तारीफ की थी, वह भी टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाएंगी।


Next Story