मनोरंजन

कौन होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का विनर? रोहित शेट्टी के बाद निक्की तंबोली ने उठाया इस राज से पर्दा

Neha Dani
10 July 2022 4:17 AM GMT
कौन होगा खतरों के खिलाड़ी 12 का विनर? रोहित शेट्टी के बाद निक्की तंबोली ने उठाया इस राज से पर्दा
x
उन्होंने गंभीर लक्षण दिखने के बाद खुद को आइसोलेट भी कर लिया था।

कलर्स टीवी पर आने वाला खतरों से भरा स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' हर हफ्ते दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। पिछले तीन एपिसोड्स में सभी कंटेस्टेंट्स ने बढ़िया तरीके से स्टंट परफॉर्म किया, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। एरिका पैकर्ड के जाने के बाद इस शो में बचे हुए खिलाड़ियों में से इस बार फिर कोई एक जाएगा। और ये क्रम चलता रहेगा। लेकिन अब सवाल ये है कि वह कौन-सा खिलाड़ी है, जिसे इस शो की ट्रॉफी मिलेगी। वैसे निक्की तंबोली ने इस बात से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बता दिया है कि 'खतरों के खिलाड़ी 12' का विनर कौन होगा।


दरअसल, निक्की तंबोली ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के साथ-साथ विनर के नाम की भी हिंट दे दी है। उन्होंने अपनी दोस्त रुबीना दिलैक को सपोर्ट करते हुए कहा, 'रुबीना बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। और वह अच्छे से स्टंट भी कर रही हैं। बिग बॉस में भी मैंने उसे देखा है। सभी को ये पता है कि वह अपने इरादों और बातों की पक्की हैं। उन्होंने वो शो जीता था और वह इसको भी जीत सकती हैं। वैसे अभी ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि सभी कंटेस्टेंट्स अच्छा कर रहे हैं।'



निक्की तंबोली ने लिया बेस्ट फ्रेंड का नाम
यहां गौर करने वाली बात ये है कि निक्की तंबोली ने रुबीना दिलैक का नाम लिया। जबकि वह खुद कई मौकों पर प्रतीक सहजपाल का भी सपोर्ट करती हुई दिखाई दी हैं। और जब दोनों इस शो में साथ हैं तो सिर्फ रुबीना का नाम लेकर उन्होंने अपनी बात रफा-दफा कर दी। खैर, विनर के बारे में तो जल्द ही खुलासा हो जाएगा।




रोहित शेट्टी ने भी बताया था रुबीना दिलैक को स्ट्रॉन्ग
बता दें कि इकलौती निक्की ही नहीं हैं, जिन्होंने लेडी बॉस का नाम लिया है। शो के होस्ट और बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी उनके बारे में बोल चुके हैं। उन्होंने रुबीना की एपिसोड के दौरान भी तारीफ की थी। साथ ही एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि वह स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी हैं। शायद टॉप 5 में भी नजर आ सकती हैं।



कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं निक्की तंबोली
'बिग बॉस 14' से फेमस हुईं एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। साथ ही लोगों को मास्क पहनने की भी सलाह दी थी। उनके मुताबिक वह दूसरी बार इस वायरस की चपेट में आई थीं। हालांकि अभी वह बेहतर हैं। उन्होंने गंभीर लक्षण दिखने के बाद खुद को आइसोलेट भी कर लिया था।

Next Story