मनोरंजन

'बबीता जी' मुनमुन दत्ता के रीयल 'जेठालाल' कौन थे? एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा

Rounak Dey
27 Sept 2022 1:43 PM IST
बबीता जी मुनमुन दत्ता के रीयल जेठालाल कौन थे? एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा
x
अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने असल जिंदगी के 'जेठालाल' से रूबरू करवाया है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाकर नेम-फेम हासिल कर रहीं मुनमुन दत्ता को कौन नहीं जानता। उनकी खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। चाहकर भी कोई खुद को उनसे नजरे नहीं हटा पाता। ऐसा ही हाल उनके रीयल लाइफ 'जेठालाल' का है। कौन हैं वो, आइए बताते हैं।

मुनमुन दत्ता ने इंग्लिश में मास्टर्स में डिग्री हासिल की। उन्होंने बतौर चाइल्ड सिंगर आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए परफॉर्म किया।

मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में टीवी सीरियल 'हम सब बाराती' से एक्टिंग डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म कमल हासन की 'मुंबई एक्सप्रेस' थी जो 2006 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह 'हॉलीडे' में भी नजर आ चुकी हैं।

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। यहां कालितालाना अंदाज में वह अपनी एक-से-एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

मुनमुन दत्ता का हुस्न देख हर कोई लट्टू हो जाता है। शो में भी जेठालाल उनके चक्कर काटते नजर आते हैं। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने असल जिंदगी के 'जेठालाल' से रूबरू करवाया है।

Next Story