मनोरंजन
वोटिंग में कौन रहा पीछे? प्रियंका के सामने शिव ठाकरे का भी हुआ बुरा हाल
Rounak Dey
25 Jan 2023 5:58 AM GMT
![वोटिंग में कौन रहा पीछे? प्रियंका के सामने शिव ठाकरे का भी हुआ बुरा हाल वोटिंग में कौन रहा पीछे? प्रियंका के सामने शिव ठाकरे का भी हुआ बुरा हाल](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/25/2472934-bigg-boss89.avif)
x
शो का कौन सा कंटेस्टेंट्स कितना पानी है। आइए आपको बताते हैं कि वोटिंग के मामले में कौन सा कंटेस्टेंट्स सबसे आगे हैं और कौन पीछे हैं।
Bigg Boss 16 Contestants Rankings: टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं वैसे वैसे शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स का खेल बदल रहा है। घर में एक मंडली थी, जो खेल के दौरान बुरी तरह बिघर गई है। दूसरी तरफ बाकी कंटेस्टेंट्स के रिश्ते भी समय समय पर बदल रहे हैं। हर कोई शो की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहता है, जिसके लिए अब खेल में साम दाम दंड भेद का तरीका शुरू हो गया है। इन सबके बीच बिग बॉस के 16वें हफ्ते की रैंकिंग भी सामने आ गई है, जिससे यह साफ होता दिख रहा है कि शो का कौन सा कंटेस्टेंट्स कितना पानी है। आइए आपको बताते हैं कि वोटिंग के मामले में कौन सा कंटेस्टेंट्स सबसे आगे हैं और कौन पीछे हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी
बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी को क्वीन कहा गया है और 16वें हफ्ते में भी वह सबसे आगे रही हैं। शो में प्रियंका की भागीदारी सबसे ज्यादा है, जिस वजह से एक्ट्रेस का नाम ट्रेंड भी होता है।
एमसी स्टेन
इस लिस्ट में दूसरा नंबर एमसी स्टेन का है, जिन्होंने बहुत लेट गेम खेलना शुरू किया। लेकिन अब स्टेन खेल में सबके छक्के छुड़ा रहे हैं। हालांकि, रैपर अब भी शो में ज्यादा बोलते नहीं हैं।
सुंबुल तौकीर खान
बिग बॉस 16 सुंबुल तौकीर खान के लिए आसान नहीं रहा लेकिन खेल में उन्हें फैंस पसंद कर रहे हैं। वोटिंग के मामले में सुंबुल ने टॉप तीन में जगह बनाई है, जो बहुत बड़ी बात है।
शिव ठाकरे
बिग बॉस 16 का फिनाले जैसे जैसे करीब आ रहा है, वैसे वैसे शिव ठाकरे का गेम थोड़ा बिगड़ रहा है। शिव टॉप टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में एक माने जाते हैं लेकिन इस लिस्ट में वह चौथे स्थान पर रहे हैं।
अर्चना गौतम
बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम ने एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया है। वह शो में अपने मजाकिया अंदाज में सबको हंसाती है। वोटिंग के मामले में अर्चना पांचवें नंबर पर रही हैं।
TagsBigg Boss 16bigg boss 16 voting listbigg boss 16 ContestantPriyanka Chahar ChoudharySumbul TauqeerMc StanShiv Thakarearchana gautamshalin bhanottina dattaNimrit Kaur Ahluwaliabigg boss latest updatebigg boss 16 grand finalebigg boss 16 finale week tvtv newstv gossipentertainment newsबिग बॉस 16
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story