मनोरंजन
विवेक अग्निहोत्री का अक्षय या आमिर किस पर निशाना? बोले- बॉलीवुड में 20-30 साल की लड़की से...
Rounak Dey
13 Aug 2022 8:42 AM GMT

x
बॉलीवुड के साथ कुछ बुनियादी रूप से बहुत गलत है।'
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आ रही है। फिल्म कई कारणों से विरोध का सामना कर रही है और सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी लेवल बहुत ही कम है। इसी बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक ट्वीट चर्चा में है जिसमें उन्होंने उम्रदराज बॉलीवुड सितारों द्वारा जवान लड़कियों के साथ रोमांस करने की बात पर तंज कसा है।
LSC बायकॉट के बीच विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट
विवेक अग्निहोत्री ने शुक्रवार को किए एक ट्वीट में लिखा, 'किसी फिल्म की क्वालिटी के बारे में तो भूल जाइए, जब एक 60 साल का हीरो 20-30 साल की लड़कियों के साथ रोमांस कर रहा है, जवान दिखने के लिए अपने चेहरों को फोटोशॉप कर रहा है, तो बॉलीवुड के साथ कुछ बुनियादी रूप से बहुत गलत है।'
Next Story