मनोरंजन
अमिताभ बच्चन को जीने की ताकत कौन देता है? सोशल मीडिया पर फैंस संग बात की शेयर
jantaserishta.com
1 Dec 2025 10:20 AM IST

x
मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार शाम को मुंबई स्थित अपने आवास जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात की और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फैंस ने भी एक्टर पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने-अपने फोन निकालकर उनकी फोटो क्लिक करने लगे। इस प्यारी मुलाकात की झलकियों को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जनता से मुलाकात का फोटो शेयर कर लिखा, "मुस्कुराहटें जो मुझे जीने देती हैं और अस्तित्व में रहने और काम करने में मदद करती हैं।" इस पर एक प्रशंसक ने कमेंट किया, "और आप ही हैं जिसकी वजह से हम जैसे लाखों लोग मुस्कुराते हैं सर, आपका जुनून हमें हमेशा ज़िंदा, प्रेरित और गौरवान्वित रखता है। ढेर सारा प्यार और सम्मान।"
एक अन्य ने लिखा, "आपके प्रशंसकों का प्यार और समर्थन सचमुच अविश्वसनीय है, सर। प्रेरणा देते रहिए।" एक ने लिखा, "आपके शब्द और आपका काम हमें हर दिन प्रेरित करते रहते हैं, सर।" एक अन्य यूजर ने लिखा, आपको देखकर एक अलग ही एहसास होता है। आप लोगों को जो प्यार देते हैं, वो अविश्वसनीय है सर। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि हम आपकी इतनी कद्र क्यों करते हैं।"
किसी भी अभिनेता के फैंस का प्यार ही उसे फर्श से अर्श तक ले जाता है और दर्शकों की बदौलत ही कोई एक्टर सुपरस्टार बन पाता है। इसलिए पिछले चार दशकों से अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने फैंस से मिलने आते हैं। इस परंपरा को 'रविवार दर्शन' भी कहा जाता है। फैंस शाम को तय समय पर अभिनेता से मिलने के लिए बाहर इक्ट्ठा होना शुरू कर देते हैं।
फिलहाल अभिनेता रियलिटी गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति 17" को होस्ट कर रहे हैं। यहां वे अलग-अलग सिलेब्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। आने वाले एपिसोड में शो में अभिनेता-हास्य कलाकार सुदेश लहरी और कीकू शारदा दिखने वाले हैं। शो के कई प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं। एक प्रोमो में कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अपने बचपन की यादें शेयर की और बताया कि गरीबी की वजह से वे कभी भी स्कूल नहीं जा पाए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





