मनोरंजन

किसने किया था फिल्म 'कोई मिल गया' में जादू का रोल? जानें यहां

jantaserishta.com
12 Oct 2021 12:14 PM IST
किसने किया था फिल्म कोई मिल गया में जादू का रोल? जानें यहां
x

'कोई मिल गया' फिल्म में एलियन 'जादू' को भला कौन भूल सकता है लेकिन क्या आपको पता है ये रोल निभाया किसने था? कॉस्ट्यूम के अंदर एक परिचित चेहरा था जिसे आपने टीवी पर कई बार देखा होगा। वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी दिखाई दे चुके हैं। ये नाम है इंद्रवदन पुरोहित।

आप नाम से इंद्रवदन को भले न पहचान पा रहे हों लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में छोटे उस्ताद का रोल किया है। साथ ही बालवीर, जबान संभाल और तारक मेहता जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोई मिल गया में जादू के रोल के लिए करीब 40 लोगों का टेस्ट हुआ था। फाइनली इंद्रवदन का सिलेक्शन हुआ। इसके लिए उन्हें वजन कम करना पड़ा था। बात करें जादू के कॉस्ट्यूम की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऑस्ट्रेलिया से बनकर आई थी और 1 साल में तैयार हुई थी। इस कॉस्ट्यूम का वजन 15 किलो था, खबरें थीं कि इंद्रवदन को इसे पहनने में काफी परेशानी भी होती थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंद्रवदन को कॉस्ट्यूम में काफी घुटन होती थी और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ जाती थी। कोई मिल गया में जादू बनने वाले इंद्रवदन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के दूर के रिश्तेदार का रोल कर चुके हैं।
वह 'बाल वीर' सीरियल में डूबा डूबा का रोल भी कर चुके हैं। इंद्रवदन ने हिंदी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया था। दुखद बात ये है कि इंद्रवदन अब इस दुनिया में नहीं हैं। 28 सितंबर 2014 को उनका निधन हो चुका है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story