मनोरंजन

वरुण धवन की जिंदगी में कौन बना ‘बवाल’

Shreya
10 July 2023 3:09 PM IST
वरुण धवन की जिंदगी में कौन बना ‘बवाल’
x

दुबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी फिल्म ‘बवाल’, जो 21 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है, को लेकर चर्चाओं में है। एक्टर ने खुलासा किया कि किसने उनके जीवन में ‘बवाल’ मचाया है?

ग्लोबल मीडिया की उपस्थिति के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए, वरुण ने कहा, “मेरे लिए यह मेरा कुत्ता जॉय है। उसने सबसे ज्यादा बवाल मेरी जिंदगी में मचाया है। वह सुबह 6 बजे उठता है, इसलिए मुझे भी जागना होता है, चाहे मैं कितने बजे भी सोऊं।”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “कभी भी टॉयलेट कर देगा, पॉटी कर देगा। इसलिए मुझे इसे साफ करने की आदत पड़ गई है। मुझे नहीं पता था कि मैं अभिनेता बन जाऊंगा, फिल्में बनाऊंगा और यह सब करूंगा। यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था।”

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘बवाल’ 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Next Story