फोटो क्लिक कराते समय शख्स ने की अहाना कुमरा के साथ ऐसी हरकत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अहाना कुमरा ने बहुत कम समय में एक्टिंग की वजह से अपनी खास पहचान बना ली है। लिपस्टिक अंडर माई बुर्का से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अहाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस छोटे से क्लिप में वह एक फैन के साथ फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं, तभी वह शख्स कुछ ऐसी हरकत कर देता है कि अभिनेत्री का गुस्सा फूट पड़ता है।
इस वीडियो में अहाना को एक फैंस के साथ फोटो खिंचाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक शख्स उन्हें पीछे से छूने की कोशिश करता है। जिसके बाद अहाना कहती है, ''मुझे मत छुओ।'' इसके बाद वह वहां जाती हुई नजर आती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, बिना इजाजत के कोई किसी को कैसे छू सकता है। इसके अलावा और भी लोग शख्स को गलत ठहरा रहे हैं।