मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी का ये पोस्ट किस 'नये अंत' की ओर कर रहा है इशारा! जानिए

Rani Sahu
18 Sep 2021 8:20 AM GMT
शिल्पा शेट्टी का ये पोस्ट किस नये अंत की ओर कर रहा है इशारा!  जानिए
x
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में हैं

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में हैं। पति की वजह से शिल्पा शेट्टी का ये टफ टाइम चल रहा है। हालांकि वह इससे निकलने के लिए लगातार कोशिश भी कर रही हैं। पति की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा ने खुद को लोगों से अलग-थलग कर ली थीं, लेकिन अब धीरे धीरे वे फिर से इंस्टा पर एक्टिव हो गई हैं और खुद को इंस्पायरिंग मैसेज से मोटिवेट कर रही हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर अपनी इंस्टा स्टोरी पर किताब के एक पन्ने को शेयर किया है, जिसे उन्होंने अपने दिन और वीकएंड की शुरुआत को 'नया अंत' लिखकर संबोधित किया है।

पीछे जाकर एक नई शुरुआत नहीं कर सकते
शिल्पा शेट्टी के नोट बुक में लिखा है- हालांकि कोई भी पीछे जाकर एक नई शुरुआत नहीं कर सकता, लेकिन इसकी शुरुआत अभी से कर सकता है और एक नया अंत कर सकता है। नोट में आगे बताया गया है कि कैसे इंसान अपने गलत डिसीजन, गलतियों के बारें में सोचने और एनालाइज करने में अपने समय बर्वाद कर देता हैं और 'काश' जैसे शब्द में सिमट कर रह जाता है।

हम अपना फ्यूचर वैसा बना सकते हैं, जैसा हम चाहते हैं
नोट में आगे लिखा है - हम कितना भी सोच-विचार करे लें, लेकिन चाहकर भी उन गलतियों को सुधार नहीं सकते हैं। हम अपने पास्ट को बदल नहीं सकते हैं, लेकिन बेहतर निर्णय लेने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।


Next Story