मनोरंजन

जहां सांस लेना भी मुश्किल, भोलेनाथ के उस धाम में पहुंचीं 'पंजाब की ऐश्वर्या राय'

Manish Sahu
24 Aug 2023 8:56 AM GMT
जहां सांस लेना भी मुश्किल, भोलेनाथ के उस धाम में पहुंचीं पंजाब की ऐश्वर्या राय
x
मनोरंजन: टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आई पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना भोलेनाथ की भक्त हैं। बीते दिनों वो महादेव के दर्शन करने केदारनाथ गई थीं। अब हिमांशी ने अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल यात्रा को पूरा किया है। हिमांशी खुराना ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय धाम किन्नौर कैलाश की यात्रा की और महादेव के दर्शन किए।
हिमांशी 19,850 फीट की ऊंचाई पर पहुंचीं। यहां लोगों के लिए सांस लेना बेहद मुश्किल होता है। इतने मुश्किल ट्रैक को हिमांशी खुराना ने पूरा किया, सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की लोगों ने प्रशंसा की है। हिमांशी ने इंस्टा पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने किन्नौर कैलाश पीक पर पहुंचने की चुनौतियों को दिखाया है। ये वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 19,850 फीट की ऊंचाई पर तेज हवाओं के बीच पत्थर के बने सकरे रास्ते पर हिमांशी रेंगते हुए चल रही हैं।
वही इस मुश्किल चढ़ाई को हिमांशी ने दोस्तों की सहायता से पार किया। हिमांशी खुराना स्वेटर, जूते, टोपी पहनकर वूलन कपड़ों से पैक्ड हैं। वो नॉन ग्लैमरस लुक में नजर आई। हिमांशी खुराना ने किन्नौर कैलाश के प्राकृतिक शिवलिंग की फोटो भी साझा की है। फोटोज में वो भगवान महादेव की आराधना करती नजर आई। हिमांशी की सिंपलिसिटी की लोगों ने प्रशंसा की है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स हर हर महादेव लिख रहे हैं। कईयों को हिमांशी खुराना पर गर्व है। ग्लैमरस नजर आने वाली हिमांशी धार्मिक हैं। उनका आध्यात्म को अपनाना इंस्पायर करता है। कभी माता रानी के दर पर तो कभी महादेव की शरण में जाकर हिमांशी माथा टेकती हैं। बता दे कि हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं।
Next Story