मनोरंजन

तुम शादी कब करोगी?

Rounak Dey
6 Jun 2023 6:15 PM GMT
तुम शादी कब करोगी?
x
यूजर के कमेंट पर फूटा गैब्रिएला का गुस्सा, दिया यह करारा जवाब

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रॉक ऑन', 'ओम शांति ओम', 'डॉन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर अर्जुन रामपाल ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अब वह तेलुगू फिल्म में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के साथ निर्देशक अनिल रविपुडी की अगली फिल्म में खास भूमिका निभाएंगे, जो जनता के प्रतिनिधि का किरदार होगा। अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में, दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी का एलान किया। इस खबर से अर्जुन के फैंस बेहद खुश हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

हाल ही में, अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गैब्रिएला के मेटरनिटी शूट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हकीकत या एआई?” अब उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके नए पोस्ट ने फैंस का बहुत प्यार बटोरा था। इसी क्रम में एक इंस्टाग्राम यूजर ने गैब्रिएला के बारे में एक भद्दी टिप्पणी की। गैब्रिएला भी चुप नहीं रहीं और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

Next Story