मनोरंजन

जब ऐश्वर्या राय को दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने लिखा खत, कह दी ये बात जानकर हो जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
27 Sept 2021 8:38 AM IST
जब ऐश्वर्या राय को दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने लिखा खत, कह दी ये बात जानकर हो जाएंगे हैरान
x

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है. आज लाखों लोग उनके दीवाने हैं. वहीं साल 2017 में बॉलीवुड में उन्होंने अपने 20 साल का करियर बॉलीवुड में पूरा कर लिया था. इस मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने ऐश्वर्या को एक खत लिखा था. इस खत में उन्होंने ऐश्वर्या को बधाई दी और उनके करियर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए काफी तारीफ भी की थी. इस चिट्ठी में रेखा ने ऐश्वर्या को आराध्या की अम्मा कहकर भी बुलाया था. दरअसल काफी कम लोग जानते हैं कि रेखा और ऐश्वर्या के बीच एक खास रिश्ता है. दोनों एक-दूसरे को काफी मानती हैं और ऐश्वर्या रेखा को रेखा मां कहकर बुलाती हैं.

रेखा ने इस चिट्ठी में लिखा था कि 'तुम्‍हारे जैसी महिला उस नदी की तरह होती है जो बगैर किसी बनावट के आगे बढ़ते रहना चाहती है. वो अपनी मंजिल पर इस इरादे के साथ पहुंचती है कि वो अपनी पहचान खोने नहीं देगी. उन्होंने ये भी लिखा कि, भले ही लोग ये भूल जाए कि तुमने क्‍या कहा, तुमने क्‍या किया, लेकिन लोग कभी ये नहीं भूल पाएंगे कि तुमने लोगों को कैसा एहसास कराया. तुम अपने आप में संपूर्ण हो, तुम्‍हें किसी को कुछ भी साबित करने की जरुरत नहीं है.
रेखा ने इसमें ये भी लिखा कि, ' बेबी, तुमने एक बहुत लंबा सफर तय किया है. इस सफर में कई रुकवटों को पार किया और फिर ऊंचाई तक पहुंची. तुमने अभी तक सभी रोल बेहतरीन तरीके से निभाए है. और आराध्‍या की मां का तुम्‍हारा किरदार मुझे सबसे ज्यादा पसंद आता है. तुम्‍हारे लिए बेइंतहा खुशी की दुआ करती हूं. बहुत सारा प्‍यार, जीते रहो, रेखा मां.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story