मनोरंजन

जब फोटोग्राफर ने एक्ट्रेस कंगना से कहा डर लगता है, अभिनेत्री ने जवाब दिया- लगना चाहिए

jantaserishta.com
30 April 2023 5:30 PM IST
जब फोटोग्राफर ने एक्ट्रेस कंगना से कहा डर लगता है, अभिनेत्री ने जवाब दिया- लगना चाहिए
x
देखें वीडियो.
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नजर आईं। यहां से कंगना हरिद्वार के लिए रवाना हुईं और वह गंगा आरती में शामिल होंगी। कंगना आइवरी कलर की साड़ी पहने हुईं थीं और उन्होंने एक नेकलेस भी पहन रखा था। इस ड्रेस में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कंगना ने हवाई अड्डे पर मौजूद फोटोग्राफर्स (पैपराजी) से भी बात की।
अभिनेत्री ने बात करते हुए कहा, आप सोच रहे होंगे कि इस तरह सजने के बाद मैं कहां जा रही हूं, तो मैं हरिद्वार जा रही हूं। वैसे आपने पूछा तो नहीं पर मैंने सोचा मैं ही आपको बता दूं, मैं गंगा आरती करने के लिए जा रही हूं। इसके बाद में सोमवार को केदारनाथ जाऊंगी।
बातचीत के दौरान एक फोटोग्राफर ने उनसे कहा कि वह उनसे बात करने से डरता है, जिस पर कंगना ने चुटकी लेते हुए कहा कि लगना चाहिए, अगर आप समझदार हैं तो लगना चाहिए।
इससे पहले कंगना ने अपने दावे के मुताबिक एक जाने-माने अभिनेता के कहने पर कुछ फोटोग्राफर्स द्वारा उनकी जासूसी करने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उस अभिनेता पर निशाना साधते हुए एक लंबा नोट भी लिखा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story