मनोरंजन

जब एक्ट्रेस गौहर खान को बेवकूफ बनाकर ले लिया गया फोन, बीच सड़क पर रोती दिखीं

jantaserishta.com
1 Jan 2022 4:13 PM IST
जब एक्ट्रेस गौहर खान को बेवकूफ बनाकर ले लिया गया फोन, बीच सड़क पर रोती दिखीं
x

गौहर खान ने बतौर मॉडल शोब‍िज में अपने कर‍ियर की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने अभ‍िनय के दम पर साख जमाना शुरू किया और आज वे जिस मुकाम पर हैं, वह काब‍िले-तारीफ है. ब‍िग बॉस 7 की विनर, इश्कजादे, तांडव में दमदार रोल निभा चुकीं गौहर, को आज हर कोई जानता है. लेक‍िन पर्दे पर सख्त रोल निभाने वाली ये एक्ट्रेस असल में बेहद नर्मदिल इंसान और दिल से बच्चे की तरह हैं. कुछ साल पहले एक टीनेजर ने उन्हें बेवकूफ बना दिया था.

गौहर ने इंड‍ियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इस वाक्ये का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि एक बार एक टीनेजर ने उन्हें उल्लू बना दिया था. वे कहती हैं- 'लोग फोन गुम कर देते हैं पर मैंने तो किसी को दान ही दे दिया. लगभग 15 साल पहले, मैं लोखंडवाला मार्केट में थी और एक नया नोकिया एग फोन पकड़े हुए थी. जिसकी कीमत उस वक्त 20 हजार रुपये थी. एक परेशान टीनेजर मेरे पास आया और कहा कि उसके पास भी सेम मॉडल वाला फोन था जिसे उसने दो बार खो दिया है.'


'उसने मुझसे पूछा कि अगर मैं उसे घर तक पहुंचने में कंपनी दे दूं और सीढ़‍ियों पर उसका इंतजार करूं, तो वो अपनी मां को मेरा फोन दिखाकर आ जाएगा. वह मां से कहेगा कि उसके पास उसका फोन है और फिर वो मुझे मेरा फोन वापस कर देगा. लेकिन 10 सेकेंड में वो वहां से रफूचक्कर हो गया और मेरा दिल बोलने लगा- गौहर तुम बेवकूफ बन गई, मुझे नहीं पता कि वो लड़का आख‍िर छत से कूद गया या लिफ्ट से उतर गया. बच्चे से बेवकूफ बनने के बाद मैं सड़क के बीचोबीच रोती रह गई.'
गौहर को आज भी उस घटना पर अफसोस होता है और सोचती हैं कि कैसे उनके भाई-बहनों ने उन्हें नया फोन दिलाने की बात कह चुप कराया था. गौहर इस समय अमेजन मिनी टीवी के सीर‍ियल सॉरी भाईसाब में नजर आ रही हैं. इस सीरीज में वे शार‍िब हाशमी के साथ हैं. सीरीज में दोनों एक मिड‍िल क्लास कपल हैं जिनका कार चोरी हो जाता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story