मनोरंजन

जब एक मंच पर सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल, पब्लिक हुई दीवानी, देखें VIDEO

jantaserishta.com
17 Jan 2021 4:26 PM IST
जब एक मंच पर सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल, पब्लिक हुई दीवानी, देखें VIDEO
x

सपना चौधरी(Sapna Choudhary) हरियाणा की पहचान हैं तो वहीं खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा का शान हैं. अपनी अपनी जगह दोनों ही कमाल कर रहे हैं, और अच्छी खासी फैन फोलोइंग भी बना चुके हैं. लेकिन अगर दोनों एक ही स्टेज पर मौजूद हो तो क्या होगा इसका अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है. इन दिनों एक स्टेज वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक साथ एक ही मंच पर नज़र आ रहे हैं. और फिर हुआ दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला.

अक्सर सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर ही डांस करती नज़र आती हैं. और इसी के लिए उन्हें सबसे ज्यादा पहचाना जाता है. लेकिन इस वीडियो में वो हरियाणवी नहीं बल्कि भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाती नज़र आ रही हैं. और साथ में हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव. दोनों साथ में गजब का डांस कर रहे हैं और पब्लिक है कि इन्हें साथ में देखने के लिए बेताब हुए जा रही है.
ये वीडियो लगभग ढाई साल पुराना है जिससे एक बात तो साफ है कि सपना चौधरी की फैन फोलाइंग अब केवल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान या यूपी तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनका जादू तो बिहार तक चल चुका है. उन्हें वहां भी काफी पसंद किया जाता है. इस वीडियो को 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं खेसारी लाल यादव के बारे में हम क्या कहें. वो तो बिहार की जान, शान और पहचान सब कुछ बन चुके हैं. कभी दिल्ली में दूध बेचने वाले खेसारी आज अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा के बादशाह हैं.
हाल ही में 3 नए गानों से धूम मचा चुकीं सपना चौधरी अब जल्द ही अपने नए गाने लोरी को लेकर आने वाली हैं. जो 20 जनवरी को रिलीज़ होने जा रहा है. इस गाने को सपना के नए यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज़ किया जाएगा. इस गाने में वो मां की भूमिका में होंगी. गाना काफी इमोशनल होगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story