मनोरंजन

जब संजय दत्त ने खींची नोरा फतेही की टांग, एक्ट्रेस बोली- 'थप्पड़ मारूंगी', देखें वीडियो और जाने पूरा माजरा

jantaserishta.com
24 Feb 2021 4:12 PM IST
जब संजय दत्त ने खींची नोरा फतेही की टांग, एक्ट्रेस बोली- थप्पड़ मारूंगी, देखें वीडियो और जाने पूरा माजरा
x

बॉलीवुड में अपने डांस से तहलका मचाने वाली नोरा फतेही(Nora Fatehi) के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोरा के साथ एक प्रैंक किया जाता है और वो उसे सच मानकर परेशान हो जाती हैं.

वीडियो में दिखाया जाता है कि साकी साकी गाने की सिंगर तुलसी कुमार मिमिक्री आर्टिस्ट रोहित गुप्ता के साथ चुपके से नोरा के लिए एक प्रैंक की प्लानिंग करती हैं. रोहित संजय दत्त की मिमिक्री करते हुए नोरा को फ़ोन लगाते हैं और कहते हैं कि साकी-साकी ओरिजिनली उनका गाना था लेकिन जब इसे नोरा ने रिक्रिएट किया तो उन्हें गाने में जगह नहीं दी और वो इस बात से बेहद नाराज़ हैं. नोरा ये बात सुनकर बहुत घबरा जाती हैं और रोहित को संजय समझकर उनसे खूब माफी मांगती हैं लेकिन वो नोरा की कोई दलील नहीं सुनते और उनसे कहते हैं कि वो फ़ोन पर ही साकी-साकी की स्टेप करके दिखाएं. नोरा को ये बात थोड़ी अजीब लगती है लेकिन फिर वो फिर भी ऐसा करती हैं.
बाद में तुलसी नोरा को प्रैंक का सच बताने के लिए जाती हैं. जब नोरा को ये बात पता चलती है कि वो संजय दत्त नहीं बल्कि रोहित से बात कर रही थीं और उनके साथ प्रैंक किया गया है तो वो रोहित प् भड़क जाती हैं और कहती हैं-मैं तुम्हें एक थप्पड़ मारूंगी,तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो? रोहित फिर नोरा से माफी मांग लेते हैं और सब खूब हँसते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story