मनोरंजन

जब प्रियंका चोपड़ा बनी मिस वर्ल्ड, तो माँ ने पूछा था ये सवाल, एक्ट्रेस ने खोला दिलचस्प राज़

Gulabi
27 Oct 2020 10:09 AM GMT
जब प्रियंका चोपड़ा बनी मिस वर्ल्ड, तो माँ ने पूछा था ये सवाल, एक्ट्रेस ने खोला दिलचस्प राज़
x
प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड की हदों को पार करके आज ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड की हदों को पार करके आज ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। जितनी कामयाबी के साथ उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर को शेप दी, अब उसी शिद्दत के साथ वो हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में जुटी हैं। इस सब की शुरुआत आज से ठीक 20 साल पहले हुई थी, जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर पूरी दुनिया को अपना फैन बना लिया था। उस लम्हे को याद करके प्रियंका ने एक बेहद दिलचस्प राज़ खोला है, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

प्रियंका ने वीडियो के साथ लिखा- मैं 18 की हुई थी और मिस वर्ल्ड बन गयी। सारी गहमा-गहमी के बीच जब मैं अपने माता-पिता से स्टेज पर मिली तो मेरी मॉम का पहला सवाल था- बेब, तुम्हारी पढ़ाई का अब क्या होगा? प्रियंका ने इसके साथ Indian Mom और 20 in 2020 लिखा है। यह प्रियंका के ऐसे सफ़र की शुरुआत थी, जिसे आज बॉलीवुड से हॉलीवुड कर पहचान मिल चुकी है।

इस वीडियो की शुरुआत प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनाये जाने के एलान से होती है। वीडियो में बताया जाता है कि यह ख़िताब जीतने वाली प्रियंका पांचवीं भारतीय थीं। वीडियो में आगे प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपने अनुभव के बारे में बात कर रहे हैं। मधु कहती हैं कि प्रियंका को बधाई देने के बजाए उन्होंने बेहद बेवकूफाना सवाल किया कि अब उनकी स्टडीज़ का क्या होगा।

अमेरिकन सिंगर एक्टर निक जोनस से शादी करके प्रियंका चोपड़ा अब प्रियंका चोपड़ा जोनस बन चुकी हैं और इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपनी ससुराल में हैं। प्रियंका ने इससे पहले एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो गोल्फ का शॉट लगाती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा- शॉट्स के बीच में। प्रैक्टिस से परफेक्शन आता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका जर्मनी में हैं और कीनू रीव्स के साथ मैट्रिक्स के अगले सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका इसके अलावा प्रोडक्शन में भी उतर चुकी हैं। हाल ही में अमेज़न प्राइम पर उनकी पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म ईविल आई रिलीज़ हो चुकी है। इसके अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर में काम कर रही हैं, जिसमें राजकुमार राव उनके साथ नज़र आएंगे। यह फ़िल्म अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है, जो इसी नाम से आया था।

Next Story