मनोरंजन

Pooja Bhatt ने जब करिश्मा कपूर के मम्मी-पापा को लेकर किया था ये कमेंट

Tara Tandi
5 Sept 2021 5:48 PM IST
Pooja Bhatt ने जब करिश्मा कपूर के मम्मी-पापा को लेकर किया था ये कमेंट
x
फिल्मी दुनिया में दोस्ती और दुश्मनी की तमाम कहानियां सुनने को मिलती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| फिल्मी दुनिया में दोस्ती और दुश्मनी की तमाम कहानियां सुनने को मिलती है. कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि भयानक झगड़े का रूप भी ले लेती है. ऐसा सिर्फ प्रोफेशनल राइवलरी की वजह से नहीं होता है, बल्कि कई बार तो पर्सनल मुद्दों को लेकर भिड़ंत हो जाती है. कभी गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड, तो कभी माता-पिता को लेकर झगड़े होते रहते हैं. एक बार कुछ ऐसा ही हुआ था, बॉलीवुड की दो दिग्गज एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के बीच भी.

खबरों की मानें तो 90 के दशक की सुपरहिट फिल्में देने वालीं एक्ट्रेसेस पूजा भटट् और करिश्मा कपूर की सार्वजनिक रूप से ऐसी लड़ाई हुई कि दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे से बात भी नहीं की थी. फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाली दोनों ही एक्ट्रेस का जलवा था. महेश भट्ट की बेटी पूजा ने करिश्मा कपूर के पापा रणधीर कपूर और मम्मी बबीता के सेपरेशन को लेकर कमेंट कर दिया था, इसे करिश्मा बर्दाश्त नहीं कर पाईं थीं और पूजा को मुंहतोड़ जवाब दिया था. दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे से बात नहीं क

इस बारे में जब एक मैगजीन ने इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर से पूछा था तो उन्होंने कहा कि 'मेरी क्या गलती है. पूजा भट्ट ने मेरे मम्मी-पापा के बारे में बुरा कहा, तो मैंने उससे कहा कि उसे मेरे पैरेंट्स के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे ही जब मनीषा कोइराला ने मुझे बिना किसी बात के एक बार जब मिक्स्ड-अप किड कह दिया था, तो मैंने उसे भी मुंहतोड़ जवाब दे दिया था'.

बता दें कि रणधीर कपूर और बबीता ने लव मैरिज की थी. बाद में एक दूसरे के बीच बनी नहीं, तो करीब 32 साल अलग-अलग रहें लेकिन दोनों ने डिवोर्स नहीं लिया, हालांकि अब रणधीर और बबीता सब साथ रहते हैं. अक्सर अपनी बेटियों करिश्मा-करीना के साथ समय बिताते नजर आते हैं.

हालांकि अब कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली के बीच भी बेहद प्यार भरा रिश्ता हो गया है. ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर खबर है कि दोनों शादी करने वाले हैं. रणबीर चूंकि करिश्मा कपूर और करीना कपूर के कजिन ब्रदर हैं, तो अब आलिया भट्ट के साथ इन सबका रिश्ता बहुत मधुर है. आलिया और पूजा भी बहनें हैं, ऐसे में पुराने गिले-शिकवे भुलाकर अब सब साथ हैं.

Next Story