मनोरंजन

जब स्टेज पर रोमांटिक हुई नोरा फतेही, साड़ी में दिया खूबसूरत परफॉरमेंस, देखें वीडियो

jantaserishta.com
25 Feb 2021 4:55 PM IST
जब स्टेज पर रोमांटिक हुई नोरा फतेही, साड़ी में दिया खूबसूरत परफॉरमेंस, देखें वीडियो
x

बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस के चलते सुर्खियों में रहती हैं. उनके डांस के एक से बढ़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो कि तब का है जब नोरा फतेही को पिछले साल डांस रियलटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' की जज की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला था.

नोरा ने शो की जज में से एक मलाइका अरोड़ा को कुछ वक्त के लिए रिप्लेस किया था क्योंकि वह कोरोना से पीड़ित थीं. इस दौरान नोरा ने शो के ही एक और जज टेरेंस लुइस के साथ रेट्रो स्पेशल एपिसोड में लोकप्रिय गाने 'भीगी भीगी रातों में' गाने पर बेहतरीन डांस किया था. इस गाने पर नोरा और टेरेंस की कमाल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी. साड़ी पहनकर नोरा ने इतने कातिलाना मूव्स दिखाए थी कि स्टेज पर मानिए आग ही लगा दी थी.
टेरेंस और नोरा को इस गाने पर शो की एक और जज गीता कपूर ने कोरियोग्राफ किया था. नोरा और टेरेंस के इस डांस को यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है और अब ये दोनों जब भी परफॉर्म करते हैं तो इनकी केमिस्ट्री के चर्चे होना आम बात हैं. नोरा के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो 'छोड़ देंगे' काफी हिट साबित हुआ है. इसके अलावा वह फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' में नजर आएंगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story