मनोरंजन

जब काजल राघवानी को पाने के लिए निरहुआ ने पिएं मिर्ची के जूस, फैंस बोले – प्यार हो तो…

Neha Dani
11 July 2022 3:26 AM GMT
जब काजल राघवानी को पाने के लिए निरहुआ ने पिएं मिर्ची के जूस, फैंस बोले – प्यार हो तो…
x
अब आगे देखिये क्या निरहुआ अपने प्यार को साबित करने के लिए मिर्च का जूस पी लेते हैं।

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) आये दिन किसी से किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इस समय निरहुआ और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक कॉमेडी सीन वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में काजल राघवानी निरहुआ से नाराज नजर आ रही हैं। हालांकि, मजे की बात यह है कि निरहुआ अपनी एक्ट्रेस काजल राघवानी को मनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।






इस वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि निरहुआ एक लड़की से फ़्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। निरहुआ उस लड़की को एक जूस पिलाने के लिए एक दुकान में लेकर जाते हैं, जहां काजल राघवानी निरहुआ को देख लेती हैं। जिसके बाद काजल गुस्सा हो कर निरहुआ से वहां से चली जाती हैं। जिसके बाद निरहुआ उन्हें मनाने के लिए पीछे – पीछे उनके घर तक आ जाते हैं। लेकिन काजल का गुस्सा इतना जल्दी शांत नहीं होता है। वो कहती हैं कि अगर सच में तुम हमसे प्यार करते हो तो ये मिर्च का जूस पीकर दिखाओ। अब आगे देखिये क्या निरहुआ अपने प्यार को साबित करने के लिए मिर्च का जूस पी लेते हैं।

Next Story