मनोरंजन
जब 'जाने भी दो यारों' से हटा दिया गया था नीना गुप्ता का अहम ट्रैक
jantaserishta.com
16 Jun 2025 12:12 PM IST

x
मुंबई: अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो...इन दिनों’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी क्लासिक फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से उनके किरदार का एक महत्वपूर्ण ट्रैक एडिटिंग के दौरान हटा दिया गया था।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नीना ने बताया, "मेरे और अभिनेता रवि बासवानी का एक पूरा ट्रैक था, जो फिल्म के अंतिम संस्करण से हटा दिया गया। यह ट्रैक रिहर्सल के दौरान ही काट दिया गया था। दरअसल, स्क्रिप्ट काफी लंबी थी। हम रिहर्सल और स्क्रिप्ट रीडिंग करते थे, लेकिन निर्माताओं को लगा कि फिल्म बहुत लंबी हो रही है, इसलिए उन्होंने हमारे ट्रैक को हटाने का फैसला लिया था।"
नीना ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘जाने भी दो यारों’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट पढ़ी थी, जो काफी लंबी थी। इस सीक्वल में उनका किरदार मजेदार था। हालांकि, यह फिल्म बन नहीं सकी और नीना का मानना है कि यह अच्छा ही हुआ। उन्होंने कहा, "जो चीज क्लासिक है, उसे दोबारा नहीं बनाना चाहिए। यह फिल्म अपने आप में खास है।"
फिल्म ‘मेट्रो...इन दिनों’ के निर्देशक अनुराग बसु की भी नीना ने तारीफ की। उन्होंने बताया कि अनुराग बहुत सहज और रचनात्मक हैं। वह शूटिंग के आखिरी पल तक नए विचार लाते हैं और पूरी स्क्रिप्ट उनके दिमाग में रहती है। नीना ने कहा कि अनुराग के साथ काम करने का सबसे अच्छा हिस्सा उनकी ऑन-स्पॉट सुधार करने की कला है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अदाकारा अनुराग बसु के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म ‘मेट्रो...इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। सीनियर एक्ट्रेस के साथ फिल्म में अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, सना फातिमा, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने गुलशन कुमार, टी-सीरीज, अनुराग बसु प्रोडक्शंस के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





