मनोरंजन

जब मल्लिका शेरावत को बॉलीवुड हीरो ने आधी रात को दरवाजा खटखटाकर किया था परेशान

jantaserishta.com
4 Oct 2024 8:43 AM IST
जब मल्लिका शेरावत को बॉलीवुड हीरो ने आधी रात को दरवाजा खटखटाकर किया था परेशान
x

फाइल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने एक दर्दनाक घटना साझा की है, जब उनके साथ एक पुरुष सह-कलाकार ने छेड़छाड़ की थी। वह जल्द ही फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगी।
अभिनेत्री का एक वीडियो जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वह उस समय को याद करती हैंं, जब उन्होंने दुबई में एक बड़ी फिल्म के लिए बड़ी स्टारकास्ट के साथ शूटिंग की थी। वीडियो में मल्लिका ने कहा, "मैं आपको एक उदाहरण बताती हूं, मैं दुबई में एक बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही थी, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। यह एक सुपरहिट फिल्म है, लोगों को यह बहुत पसंद आई, मैंने इसमें एक कॉमेडी रोल किया है।"
यहां तक तो सब ठीक था। लेकिन, आगे उन्होंने जो कहा, उससे एक बहुत ही असहज, बल्कि एक अंधकारमय तस्वीर उभर कर आती है कि चमक-दमक वाले शहर के गलियारों में क्या चल रहा है। उन्होंने बताया, 'उस फिल्म का हीरो रात 12 बजे मेरे दरवाजे पर दस्तक देता था। खटखटाने से मुझे लगा कि वह दरवाजा तोड़ने वाला है, क्योंकि वो मेरे बेडरूम के अंदर आना चाहता था। मैंने कहा, नहीं, ऐसा नहीं होने वाला। उसके बाद उस हीरो ने कभी मेरे साथ काम नहीं किया।''
हालांकि, अभिनेत्री ने किसी का नाम लेने से परहेज किया। जैसे ही क्लिप वायरल हुई, सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं। रेडिट के कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह बड़ी बजट की फिल्म 2007 की सुपरहिट 'वेलकम' हो सकती है। इसे दुबई में शूट किया गया था, इसमें बड़ी स्टारकास्ट थी और मल्लिका ने कॉमेडी रोल निभाया था।
मल्लिका की आने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' दो साल बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले वह रजत कपूर निर्देशित 'आरके/आरके' में नजर आई थीं। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में त्रिपती डिमरी और राजकुमार राव भी हैं, जो हाल ही में बॉक्स-ऑफिस पर अपनी सफलताओं से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story