मनोरंजन

जब मलाइका अरोड़ा के बेटे ने सलमान खान को पीटना किया शुरू, पुरानी घटना जानकर हक्के-बक्के रह गए फैंस

jantaserishta.com
2 Dec 2021 2:42 PM IST
जब मलाइका अरोड़ा के बेटे ने सलमान खान को पीटना किया शुरू, पुरानी घटना जानकर हक्के-बक्के रह गए फैंस
x

फाइल फोटो 

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' रिलीज हो चुकी है। मूवी को फैन्स का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इस बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने मजेदार बातें कीं। फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा भी हैं। जब उनसे इस फाइट सीन के बारे में बात की गई तो उन्होंने 2010 की एक पुरानी घटना बताई। उस साल उनकी फिल्म दबंग रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने अपने भाई अरबाज खान को पीटा था। बाद में सलमान खान को खुद भी पिटना पड़ा था। फिल्म में अरबाज खान सपोर्टिंग रोल में थे।

चुलबुल ने की थी मक्खी की पिटाई
दबंग की पहली किस्त साल 2010 में आई थी। इसमें सलमान खान का कैरेक्टर चुलबुल पांडे काफी फेमस हुआ था। फिल्म में अरबाज खान सलमान के सौतेले भाई मक्खी के रोल में थे। दोनों के बीच प्यार और झगड़े भी होते थे। मूवी में मक्खी की हरकतों से परेशान होकर सलमान खान उनकी पिटाई भी करते हैं।
सलमान की कर दी थी जोर की पिटाई
mensxp की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने बताया, दबंग की स्क्रीनिंग के वक्त अरबाज का बेटा अरहान करीब 8 साल का था। जब स्क्रीनिंग खत्म हुई तो अरहान रोने लगा उसे लगा कि सलमान ने सच में अरबाज को पीटा। रोते-रोते अरहान ने सलमान को पीटना भी शुरू कर दिया था। सलमान बताते हैं, जैसे ही ट्रायल खत्म हुआ, अरहान आया और रोते-रोते मुझे मारना शुरू कर दिया। मैंने पूछा, क्या हुआ बेटा? तो बोला, आपने मेरे पापा को मारा, आपने मेरे पापा को मारा और इतने जोर-जोर से मुझे मारा उसने कि मुझे उसे गले लगाना पड़ा।
सलमान बताते हैं, फिर मैंने अरबाज को बुलाया कि इसको गले लगाओ। फिर अरहान को बताया कि वो सब ऐक्टिंग थी अब मैं तुमको बताता हूं कि हम कैसे लड़े थे। इसके बाद मुझे और अरबाज को उसे पूरा सीक्वेंस करके दिखाना पड़ा। इसके बाद उसे समझ आया कि ये मारा-मारी नहीं हुई है, बस ऐक्टिंग थी। इसके बाद उसे लगा कि मजाक मे था और वह हमारे साथ ऐक्शन करने लगा। हां मगर बच्चों के दिमाग पर असर होता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story