मनोरंजन

जब मलाइका और जेनेलिया ने पहन डाली एक जैसी पतलून, किसका लुक रहा ज्यादा इम्प्रेसिव?

Gulabi
17 Oct 2021 2:17 PM GMT
जब मलाइका और जेनेलिया ने पहन डाली एक जैसी पतलून, किसका लुक रहा ज्यादा इम्प्रेसिव?
x
जेनेलिया डिसूजा और मलाइका अरोड़ा, दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं

जेनेलिया डिसूजा और मलाइका अरोड़ा, दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। साथ ही में ये दोनों मॉम भी हैं। हालांकि, बावजूद इसके इनका स्टाइलिश अंदाज लोगों को इनकी उम्र को लेकर धोखा दे देता है। यही तो वजह है कि कई यंग लड़कियां भी इन हसीनाओं के फैशन से इंस्पायर होकर अपनी वॉरड्रोब अपडेट करती हैं। इस बार तो जेनेलिया और मलाइका को कुछ ही दिनों के अंतराल पर एक जैसे स्टाइल में स्पॉट किया गया। हालांकि, इनके लुक्स कंपेयर किए जाएं, तो एक हसीना दूसरी पर भारी पड़ती दिखाई दे जाती है।

जेनेलिया की कूल वाइब्स

सबसे पहले जेनेलिया के लुक की ही बात करते हैं, जो स्टाइलिश लगने के साथ ही एकदम कूल वाइब्स देती दिख रही थीं। इस अदाकारा ने अपने लिए ऐसे कपड़े चुने थे, जो फैशन ट्रेंड में धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं। जेनेलिया ने शॉर्ट्स या फुल लेंथ जींस की जगह कैपरी पहनी हुई थी। इस तरह के बॉटम्स को काफी लंबे समय बात फिर से मेनलाइन फैशन का हिस्सा बनते देखा जा रहा है।

यूं किया लुक को स्टाइल
34 साल की इस ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ने अपनी डेनिम मेड कैपरी के साथ वाइट कलर की प्रिंटिड टी-शर्ट पहनी थी। क्रू-नेकलाइन के इस टॉप के ऊपर वह ब्लेजर स्टाइल जैकेट पहनी दिखाई दीं, जो ब्लैक ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन में था। इस लुक को जेनेलिया ने नियॉन येलो कलर की हील्स के साथ पेयर किया था, जो स्टाइल कोशन्ट को कई गुना बढ़ा रही थीं।

मलाइका की डेट नाइट

अब आते हैं मलाइका के लुक पर, जिन्होंने डेट नाइट के लिए कैपरी लुक चुना था। ग्लैमरस बाला ने वॉश्ड पैटर्न के बॉटम्स पहने थे, जो सुपर स्किनीफिट थे। इस मिड राइज कैपरी के साथ उन्होंने ऊपर वाइट शर्ट पहनी थी। इसे और स्टाइलिश बनाने के लिए मलाइका ने शर्ट के ऊपर के कुछ बटन्स को ओपन रख प्लंजिंग नेकलाइन लुक दिया था। वहीं नीचे के हिस्से को नॉट में बांधा हुआ था।

लुक में लग्जरी का तड़का

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मुंबई के नामी रेस्ट्रॉन्ट में डिनर पर गई मलाइका ने अपने पूरे लुक को शानदार तरीके से स्टाइल किया था। उन्होंने अपनी आउटफिट के साथ Bottega Veneta की हील्स पहनी थीं, जिनकी कीमत करीब 91,000 रुपये है। वहीं उनके हाथ में इसी लग्जरी लेबल के कलेक्शन Bottega Veneta Mini Jodie का वाइट पर्स था। इसकी प्राइस करीब 2,69,317 रुपये है। मलाइका ने लुक को गोल्डन नेकपीस और रिंग्स के साथ राउंड ऑफ किया था।




किसका लुक रहा ज्यादा इम्प्रेसिव?

मलाइका और जेनेलिया ने अपने डेनिम कैपरी लुक को बहुत ही अलग तरीके से स्टाइल किया था। इसमें भी कोई शक नहीं कि दोनों का ही लुक स्टाइल गोल्स देता दिखा। हालांकि, जेनेलिया के लुक में कलर ऐड करती उनकी हील्स और ब्लेजर जैकेट ने स्टाइल को ज्यादा इम्प्रेसिव बना दिया। वहीं मलाइका का लुक शॉर्ट पैंट्स की फिटिंग से लेकर हील्स के सिलेक्शन में थोड़ा कमजोर पड़ता लगा।
Next Story