मनोरंजन

जब माधुरी दीक्षित ने बोल्डनेस की सारी हदें की पार, इस एक्टर के साथ किसिंग सीन से मचा तहलका, जाने पूरा किस्सा

jantaserishta.com
7 July 2021 10:38 AM IST
जब माधुरी दीक्षित ने बोल्डनेस की सारी हदें की पार, इस एक्टर के साथ किसिंग सीन से मचा तहलका, जाने पूरा किस्सा
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फिल्मों में इन दिनों किसिंग सीन की भरमार होती है. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब इस तरह के सीन देना हर किसी के बस की बात नहीं थी. एक ऐसा भी दौर था जब ऐसे सीन खबरों में छा जाते थे. एक ऐसी ही फिल्म है 'दयावान' जिसमें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं.

दयावान का किसिंग सीन
साल 1988 में आई फिल्म 'दयावान' में माधुरी (Madhuri Dixit) के साथ हीरो थे दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना (Vinod Khanna). यूं तो, बॉलीवुड में माधुरी ने विनोद खन्ना (Madhuri Vinod Khanna Kiss) के साथ कई बेहतरीन फिल्में दीं, लेकिन एक फिल्म के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने दोबारा साथ काम नहीं किया. इस फिल्म में माधुरी और विनोद के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया जाना था जो बखूबी पर्दे पर दिखाया भी गया.
पर्दे पर नजर नहीं आई जोड़ी
'दयावान' के किसिंग सीन (Dayavan Kissing Scene) ने रातों-रात तहलका मचा दिया था. लोग छिप-छिप कर इस सीन को देखा करते थे. इसे आज तक बॉलीवुड का सबसे Hot Kiss कहा जाता है. ये सीन खूब विवादों का भी शिकार हुआ. लोगों को माधुरी से उम्र में 20 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ ऐसा सीन गले नहीं उतरा और इनकी खूब आलोचना हुई. इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी पर्दे पर फिर कभी नजर नहीं आई.
माधुरी हैं रिएलिटी शो की जज
आज सुपरस्टार विनोद खन्ना (Vinod Khanna) हमारे बीच नहीं हैं. 2017 में कैंसर के कारण विनोद खन्ना (Vinod Khanna Death) का निधन हो गया था. वहीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों 'डांस दीवाने' (Dance Deewane 3) के तीसरे सीजन में बतौर जज दिखाई देती हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story