मनोरंजन

करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर उनकी मां ने बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान से की ये अपील

Tara Tandi
6 Oct 2021 12:17 PM GMT
करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर उनकी मां ने बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान से की ये अपील
x
रियलिटी शो बिग बॉस 15 का थीम जंगल हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रियलिटी शो बिग बॉस 15 का थीम जंगल हैं। ऐसे में शो के सभी कंटेस्टेंट्स को जंगलवासी और मुख्य घर में रहने वालों में बांटा गया है। उसी के हिसाब से कंटेस्टेंट्स को सुविधाएं दी गई हैं। हालांकि जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को मुख्य घर में रहने वालें कंटेस्टेंट्स के तुलना में कम सुविधाएं मिली हैं। जिनकों लेकर बहुत बार कई कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और विवाद देखने को मिलता रहता है।

यह कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करते रहते हैं। ऐसे में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को आंटी बोल दिया। जिसके चलते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर उनकी मां ने बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान से ऐसी बातें शो में बंद करवाने की अपील की है। दरअसल हाल ही में निशांत भट्ट ने जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स का मजाक बनाया।

वह उन्हें मजाक करते हुए क्लासलेस कहते हैं। वहीं शमिता शेट्टी जगंल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को कहती हैं, 'आप सब गुंडों की तरह खेल रहे हैं।' शमिता की यह बात सुनकर करण कुंद्रा भड़क जाते हैं। वह गुस्से में कहते हैं, 'वो शमिता क्या कर रही थी ? और वो हमें क्लासलेस बोल रही है।' कुछ समय बाद निशांत भट्ट और जय भानुशाली से बात करते हुए करण कहते हैं, 'हम अपने दम पर खड़े हैं और वो आंटी को भी समझा देना कि भाई क्लास-व्लास कोई बात मत करना आगे से।'




शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर अब करण कुंद्रा को कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही उनकी आलोचना कर रहे हैं। Shreya Jadhav नाम के एक यूजर ने शमिता शेट्टी की मां का एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री की मां सुनंदा शेट्टी ने सलमान खान से वीकेंड का वार एपिसोड में ऐज शेमिंग पर बात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील कर रही हैं।

सुनंदा शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'किस एंगल से शमिता आंटी नजर आती हैं करण कुंद्रा को ? एज शेमिंग और फिजिकल अटैक बर्दास्त नहीं।' इस पोस्ट में सलमान खान टैग करते हुए शमिता शेट्टी की मां ने आगे लिखा, 'कुछ दंडात्मक उपायों के साथ ऐसी बातें करने वालों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।' सुनंदा शेट्टी के अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने करण कुंद्रा की जमकर क्लास लगाई है।

Next Story