जब खुलकर सामने आई काजोल और रानी मुखर्जी की अनबन, शो के दौरान दोनों के कह दी ये बात, वीडियो में देखें पूरा किस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी आज के समय में काफी अच्छी दोस्ती रखती हैं, लेकिन एक टाइम ऐसा भी था, जब रानी मुखर्जी, काजोल को जितना पसंद करती थीं, उतना काजोल उन्हें नहीं करती थीं. एक बार रानी मुखर्जी ने काजोल से यह बात पूछ भी ली थी. ऑन रिकॉर्ड देखा जाए तो दोनों ने ही दोस्ती पर कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन देखकर लोगों को समझ जरूर आता था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है. साल 2014 में रानी मुखर्जी ने अपनी शादी में काजोल को इन्वाइट भी नहीं किया था. रियल लाइफ में दोनों कजिन्स हैं. काजोल, तनूजा और शोमू मुखर्जी की बेटी हैं तो रानी मुखर्जी, राम मुखर्जी और कृष्णा मुखर्जी की बेटी हैं. राम और शोमू दोनों ही कजिन्स हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





