मनोरंजन

जब सुपरस्टार को भिखारी समझ बैठीं जया बच्चन, चंद मिनट में बदला माहौल

Manish Sahu
22 Sept 2023 11:16 PM IST
जब सुपरस्टार को भिखारी समझ बैठीं जया बच्चन, चंद मिनट में बदला माहौल
x
मनोरंजन: 70-80 के दशक में जया भादुड़ी यानी जया बच्चन कई फिल्मों में नजर आईं. अपने अलग-अलग किरदारों से उन्होंने लोगों के दिलों में राज किया. जया ने उस दौर में कई हिट फिल्में दी और पर्दें पर उन्हें एक फिल्म ऐसी की, जिसमें एक सुपरस्टार ने एक फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि 9 रोल निभाए. हिंदी व्याकरण में जो नौ रस यानी श्रृंगार, हास्य, करुण, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांत पढ़ाए जाते हैं. उन सबको इस सुपरस्टार ने अलग-अलग किरदारों में जीकर इस फिल्म में दिखाया. एक बार तो सेट पर इस सुपरस्टार को देख जया बच्चन भी गच्चा खा गई थीं और जैसे ही उन्हें असलियत पता चली तो वह शर्म से लाल हो गईं. क्या है ये किस्सा और कौन थे ये सुपरस्टार आपको बताते हैं.
ये किस्सा है 49 साल पुराना है. फिल्म में जया बच्चन, फरीदा जलाल, नाजनीन, ओम प्रकाश के साथ-साथ सुपरस्टार संजीव कुमार के साथ काम कर रही थीं. ये फिल्म थी साल 1974 में आई 'नया दिन नई रात'. फिल्म हिंदी सिनेमा की क्लासिक कल्ट फिल्मों में से एक है.
किस्सा कुछ ऐसा है कि एक रोल में संजीव कुमार को भिखारी बनना था. जया के सेट पर जया थोड़ा आराम कर रही थीं. तभी एक्टर का मेकअप पूरा हो गया. जया को सोते हुए देख उन्होंने सेट पर जाकर उनसे भीख मांगना शुरू कर दिया. जैसे ही जया की नींद खुली तो वह अपने सामने भिखारी को देख डर गईं और गुस्से से भड़क गईं.
दरअसल, एक्ट्रेस को लगा कि सच में कोई भिखारी हैं जो ऐसे ही सेट पर आ गया और वह भीख मांग रहा है. जहां उन्हें भगाने लगीं. जब वह नहीं माना तो जया ने सिक्योरिटी को जोर से आवाज लगाई और भिखारी को बाहर निकालने के लिए कह दिया. एक्ट्रेस ने आदेश दिया तो सिक्योरिटी उन्हें बाहर निकालने लगे.
तभी संजीव कुमार ने अपनी आवाज में बोलना शुरू कर दिया. संजीव की आवाज सुन कर सेट पर मौजूद हर कोई हैरान हो गया. वहीं, जया भी हरकत पर काफी शर्मिंदा हो गई. हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टर से माफी मांगी.
आपको बता दें कि फिल्मों में संजीव कभी जया के ससुर बने तो कभी बॉयफ्रेंड. अलग-अलग किरदारों में पर्दें में नजर आने वाले संजीव जया को अपनी बहन की तरह मानते थे और उनकी बहुत रिस्पेक्ट करते थे. यही वजह है कि आज भी बॉलीवुड में गहरी दोस्ती की बात होती है तो जया-संजीव का नाम सबसे पहले आता है.
Next Story