मनोरंजन

जब फैशन दिखाना पड़ा भारी, oops मूवमेंट का शिकार हुई कई बॉलीवुड एक्ट्रेस, नोरा फतेही और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल, वीडियो

jantaserishta.com
7 Feb 2021 11:51 AM GMT
जब फैशन दिखाना पड़ा भारी, oops मूवमेंट का शिकार हुई कई बॉलीवुड एक्ट्रेस, नोरा फतेही और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल, वीडियो
x

शिल्पा शेट्टी की यह तस्वीर तब की है जब वह छुट्ट्यां मनाने यूरोप गई थीं। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। शिल्पा क्रूज पर सवार थीं और खुली हवा का आनंद ले रही होती हैं तभी उनकी ड्रेस हवा में उड़ने लगती हैं। शिल्पा तुरंत अपनी ड्रेस को संभालती हैं।




लक्मे फैशन वीक में अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला कुमार रैम्प वॉक के दौरान गोल्डन कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी थी। दिव्या ने रैम्प पर वॉक शुरू ही किया था कि पहले उनके पैरों से उनकी स्कर्ट फंस गई, फिर स्कर्ट के साइड से बटन खुल गया। उन्होंने बहुत सूझ-बूझ से काम लिया और तुरंत अपने हाथों को बटन के साइड पर रखकर वॉक को पूरा किया।


नोरा फतेही और विक्की कौशल म्यूजिक वीडियो पछताओगे में नजर आ चुकी हैं। गाने की सक्सेस पार्टी के दौरान विक्की और नोरा स्टेज पर डांज करने लगे। तभी नोरा थोड़ा झुकीं तो वह अपनी ड्रेस को संभालते हुए नजर आईं। नोरा ने अपने ड्रेस को हाथ से पीछे से पकड़ लिया।





मलाइका बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं। एक इवेंट में पहुंचीं मलाइका ने नीले रंग का पैंट और कोट के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया था। उनका यह टॉप डीप नेक था। मीडिया के सामने मलाइका पोज दे ही रही होती हैं कि उनके क्लीवेज से क्रॉप टॉप खिसक जाता है। जैसे ही मलाइका को इसका अंदाजा होता है वह तुरंत वहां से चली जाती हैं।




प्रियंका चोपड़ा भी ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं। उनकी यह तस्वीर उस वक्त बहुत चर्चा में रही थी। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट चेक डिजाइन का ड्रेस पहना हुआ है तभी उनकी ड्रेस साइड से खिसक जाती है। हालांकि प्रियंका पति निक जोनस के साथ मस्ती करने में व्यस्त रहती हैं और उन्हें अपनी ड्रेस का पता भी नहीं चलता।




लक्मे फैशन वीक के दौरान ही यामी गौतम एकदम से लड़खड़ा गई थीं और गिरते-गिरते बची थीं। यामी ने पिंक कलर का लॉन्ग गाउन पहना था जिसकी वजह से उनका बैलेंस बिगड़ गया। उन्होंने खुद को बहुत अच्छे से संभाला और फिर से रैम्प वॉक करने लगीं।


सुष्मिता सेन जब भी रैम्प पर आती हैं उनसे निगाहें हटाना मुश्किल होता है। ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन के दौरान उनकी ड्रेस हाई हील्स में फंस गई थी। सुष्मिता तुरंत अपनी ड्रेस को ठीक करती नजर आई थीं।






Next Story