मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा से जब फैंस ने पूछा आप शादी कब करेंगी, एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

Subhi
24 Jan 2022 1:32 AM GMT
सोनाक्षी सिन्हा से जब फैंस ने पूछा आप शादी कब करेंगी, एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब
x
सोनाक्षी सिन्हा ने करीब 12 साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। उसके बाद से लेकर अभी तक वह कई फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने करीब 12 साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। उसके बाद से लेकर अभी तक वह कई फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। ट्विटर पर तो वह कई बार ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देती देखी गईं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनिथिंग' (मुझसे कुछ भी पूछो) सेशन रखा। जहां फैन्स ने उनसे मजेदार सवाल पूछे जिसका अभिनेत्री ने उसी अंदाज में जवाब भी दिया।

सोनाक्षी सिन्हा से एक फैन ने पूछा कि वह इस वक्त क्या कर रही हैं तो उन्होंने बताया कि वह काउच पर वीकेंड में मार्वल मूवीज की सारी फिल्में देख रही हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दिखाया कि वह अभी पांचवें नंबर की फिल्म पर पहुंचीं अगली फिल्म 'थॉर' है। एक फैन ने पूछा उनकी पसंदीदा नोज पिन कौन सी है? इसके बाद उन्होंने नोज पिन के साथ अपनी एक फोटो साझा की।

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'डबल एक्सएल' है। इसमें उनके साथ हुमा कुरैशी की मुख्य भूमिका है। फिल्म फैट शेमिंग के मुद्दे पर आधारित है। वह आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं।


Next Story