मनोरंजन

जब दिशा पाटनी ने कहा- जब भी मैं अपनी फिल्में देखती हूं, तो...जानें पूरी बात

jantaserishta.com
23 July 2022 4:16 PM IST
जब दिशा पाटनी ने कहा- जब भी मैं अपनी फिल्में देखती हूं, तो...जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिशा पाटनी (Disha Patani) आजकल अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की रिलीज को लेकर एक्टिव हैं. मीडिया चैनल्स को वह इंटरव्यू दे रही हैं. पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स शेयर कर रही हैं. इसी बीच दिशा पाटनी से सवाल किया गया कि लोग उन्हें 'परफेक्ट' समझते हैं. इसपर बिना समय लगाए जवाब देते हुए दिशा पाटनी ने कहा कि लेकिन मुझे तो खुद को स्क्रीन पर देखना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. वह खुद को स्क्रीन पर देखने से 'नफरत' करती हैं. जब भी मैं अपनी फिल्में देखती हूं, तो अपनी आंखें बंद कर लेती हूं.

फिल्ममेकर मोहित सुरी ने 'एक लिवेन रिटर्न्स' को डायरेक्ट किया है. फिल्म 29 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं. यह हिट फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे.
सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में दिशा पाटनी ने कहा, "लोगों की यह गलत धारणा है कि दिशा पाटनी एकदम परफेक्ट है. फिर चाहे उसके लुक्स हों या फिर बाकी की चीजें. मैं खुद को स्क्रीन पर बिल्कुल भी देखना पसंद नहीं करती. मैं खुद को देख ही नहीं सकती. मैं खुद को स्क्रीन पर देखने से नफरत करती हूं, क्योंकि मुझे कुछ अच्छा ही नहीं लगता. जब भी मैं अपनी फिल्में देखती हूं तो आंखें बंद कर लेती हूं. और आधे से ज्यादा समय मैं इसी तरह होती हूं."
दिशा पाटनी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' से किया था. इससे पहले दिशा पाटनी एक तेलुगू फिल्म में नजर आई थीं. फिर 'बागी 2' में यह टाइगर श्रॉफ संग नजर आईं. इस फिल्म के बाद दिशा पाटनी ने कभी करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक्ट्रेस इस समय टाइगर को डेट कर रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें, तो दिशा पाटनी के पास करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' भी है. इसमें राशी खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story