मनोरंजन

जब भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ हुई गंदी हरकत, सेक्सुअल अब्यूज का किया सामना

jantaserishta.com
21 Nov 2021 1:27 PM IST
जब भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ हुई गंदी हरकत, सेक्सुअल अब्यूज का किया सामना
x

आगरा: आज मोनालिसा (Monalisa) अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. बंगाल में जन्मीं अंतरा बिस्वास (Antara biswas) को नाम और शोहरत भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) से मिली है. भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा टीवी की भी धाकड़ एक्ट्रेस में से एक हैं. बबिग बॉस में आने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है, इसके बाद उन्हें हिंदी सीरियल्स के कई ऑफर्स मिलने शुरू हो चुके थे. बहरहाल, इस गैलरी में हम आपको मोनालिसी के निजी जिंदगी से जुड़ा एक सनसनीखेज वाक्या बता रहे हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस मोनालिसा को वे एक खुशमिजाज जिंदादिल लड़की के तौर पर देखते हैं कभी वो डरी और सहमी सी भी रहती थी. ये बात तब की है जब उन्हें नाबालिग उम्र में सेक्सु्अल अब्यूज (Sexual abuse) का सामना करना पड़ा था.

अभिनेत्री ने एक बार इस घटना के बारे में खुद खुलासा किया था कि जब वे महज 11 साल की थीं तभी उन्हें सेक्सुअल अब्यूज का सामना करना पड़ा था. बकौल मोनालिसा 'मेरी जिंदगी में कई पड़ाव आए. लेकिन सबसे ज्यादा अजीब मुझे तब लगा था जब एक दफा कोलकाता में घूमने के दौरान एक शख्स ने बहाने से मुझे सेक्सुअली अब्यूज किया था.'
अभिनेत्री ने बताया था कि उस बीच उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था. वह कहती हैं कि 'जब ये वाक्या हुआ था तब मेरी उम्र काफी छोटी थी और मुझे समझ नहीं आया. मैं एकदम से चौंक गई थी.
मोनालिसा ने एक इंटरव्यू अपने करियर के शुरुआती अनुभव के बारे में भी बताया था. उन्होंने बताया कि 'शुरू-शरू मैं जब मुंबई पहुंची तो एक फिल्म में छोटा-सा कैरेक्टर मिला और एक भोजपुरी फिल्म में सपोर्टिंग रोल. लेकिन मेरा मन नहीं लगा मैं कुछ ही समय बाद वापस लौट गई थी.'
बाद में मोनालिसा साल 2004 में मैं दोबारा मुंबई रहने के मन से आईं. फिर उन्होंने पंजाबी वीडियोज से लेकर, बी-ग्रेड फिल्मस से लेकर सभी तरह के काम करने लगी तब उन्हें भोजपुरी फिल्मस में ब्रेक मिला.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा एक सिंपल फैमिली से ताल्‍लुक रखती हैं, उन्हें डांस और सिंगिंग की कला उनकी मां से मिली है.
जब मोनालिसा 16 साल की थीं तब उन्‍होंने कोलकाता के कुछ होटलों में 'गेस्ट रिलेशन एग्जिक्यूटिव' का काम किया था. इसी दौरान प्रॉडयूसर्स और इंवेंट कंपनी के लोगों से उनकी जान-पहचान हुई और उन्‍हें एक्टिंग के ऑफर मिलने शुरू हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story