मनोरंजन
जब पूल में मिलिंद सोमन संग अंकिता ने शेयर की रोमांटिक फोटो, एंजॉय करते दिखे दोनों
Rounak Dey
12 Nov 2021 5:56 AM

x
इन दोनों की जोड़ी को इनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। मिलिंद सोमन अपने लुक्स और फिटनेस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। तो वहीं उनकी पत्नी अंकिता कोंवर भी फिटनेस के मामले में उनसे कम नहीं हैं। अब हाल ही में अंकिता और मिलिंद अपनी लेटेस्ट तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अंकिता और मिलिंद की इस रोमांटिक तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।
अंकिता कोंवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा अंकिता अपने पति मिलिंद सोमन के साथ की भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अंकिता ने एक तस्वीर और शेयर की है। जिसमें वो अपने पति मिलिंद सोमन के साथ पूल में एंजॉय कर रही हैं।
अंकिता कोंवर ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस तस्वीर में अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन दोनों पूल में एक साथ हैं। दोनों ही बड़े रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे की तरफ देख रहे हैं। अंकिता और मिलिंद की इस रोमांटिक तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'और कुछ मायने नहीं रखता।'
अंकिता और मिलिंद की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इनकी इस तस्वीर में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है। दोनों एकदूसरे की आंकों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर अंकिता और मिलिंद की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता और मिलिंद अक्सर एकदूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन दोनों की जोड़ी को इनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
Next Story