मनोरंजन

जब निरहुआ और मधु शर्मा को ऐसी हालात में देख फूट-फूट कर रोई आम्रपाली, वीडियो देख छाया मातम

Neha Dani
2 Aug 2022 6:52 AM GMT
जब निरहुआ और मधु शर्मा को ऐसी हालात में देख फूट-फूट कर रोई आम्रपाली, वीडियो देख छाया मातम
x
फैंस ने इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया है। इससे पता चलता है कि लोगों को गाना कितना ज्यादा पसंद आया है।

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) हमेशा अपने गानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। आम्रपाली दुबे ने आज इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बना ली है। आम्रपाली दुबे अब किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। यह मुकाम उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अदाओं के बल हासिल करी है। अब हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'हम है दूल्हा हिंदुस्तानी' (Hum Hain Dulha Hindustani) का इमोशनल सॉन्ग 'हे भगवान' (He Bhagwan) मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे की एक्टिंग देखने के बाद फैंस भी इम्प्रेस हो गए हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे बेहद इमोशनल दिखाई दे रही हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे मधु शर्मा की मौत पर रोती नजर आ रही हैं, जिनका कार एक्सीडेंट हुआ था। यह देखें पूरा वीडियो….






इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ-साथ दिनेश लाल यादव भी लीड रोल में हैं। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है। गाने के लिरिक्स काफी इमोशनल कर देने वाले हैं।इस गाने को धनंजय मिश्रा और अविया दुबे ने मिलकर गाया है। गाने में आम्रपाली दुबे की एक्टिंग काफी जबरदस्त दिखाई दे रही है। हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' में समीर आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह, पदम सिंह, प्रिया वर्मा, श्वेता, रवि अरोड़ा, अंजय रघुराज और कुमार सौरव सिन्हा जैसे कलाकारों की बड़ी टुकड़ी अहम भूमिकाओं में हैं।


ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक करोड़ से ज्यादा व्यूज आ गए है। फैंस ने इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया है। इससे पता चलता है कि लोगों को गाना कितना ज्यादा पसंद आया है।

Next Story