मनोरंजन
जब अक्षय ने काजोल को दिखायी अपनी कुकिंग स्किल्स, पोस्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा
jantaserishta.com
7 May 2023 3:13 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| फिल्म 'ये दिल्लगी' को हिंदी सिनेमा में 29 साल पूरे हो गए। इस मौके पर एक्ट्रेस काजोल ने पुराने दिनों की याद ताजा की और बताया कि अक्षय ने उस वक्त सिंपल लेकिन अमेजिंग दाल बनाई थी। काजोल ने ट्विटर पर अपनी, अक्षय और सैफ अली खान की एक फोटो शेयर की।
काजोल ने लिखा: इस सेट पर बहुत मजा आया था और बहुत सारी छोटी-छोटी यादें हैं। अक्षय अपनी कुकिंग स्किल्स की काफी तारीफ करते थे, फाइनली उन्होंने सिंपल लेकिन अमेजिंग दाल बनाई। हमें अंधेरे में बर्फबारी में 1.5 किलोमीटर पहाड़ चढ़ना पड़ा था, क्योंकि हमारी कार नीचे ही बंद पड़ गई और हमारा होटल पहाड़ के ऊपर था और वहां कोई सेलफोन भी नहीं था।
काजोल ने कहा, छोटी स्कर्ट में घोड़े की सवारी करना और यह सोचना कि मेरी टोपी कम से कम मेरे चेहरे को तो ढक लेगी!
एक्ट्रेस ने याद किया कि कैसे सैफ ने उन्हें हंसाया था।
काजोल ने आगे लिखा, मैं और सैफ फिल्म के गाने 'होठों पे बस' की शूटिंग कर रहे थे तो हम जोर-जोर से हंस रहे थे और सरोज जी (सरोज खान) फिल्म के बजाय हमें शूट (गोली मारना) करना चाहती थीं। फिल्म में रीमा जी (रीमा लागू) ने पहली बार मेरी मां का रोल प्ले किया था और हम सेट पर साथ बैठकर ताश खेलते थे। मनीष मल्होत्रा और मैं कपड़ों के ट्रायल्स लेते थे और यश चोपड़ा हमें इसी बीच कुछ खाने का सुझाव देते थे। ये फिल्म नहीं बल्कि वो यादें हैं जो हम उस समय सोच रहे होते थे। 'ये दिल्लगी' के 29 साल।
नरेश मल्होत्रा द्वारा निर्देशित 'ये दिल्लगी' 1954 की अमेरिकी फिल्म सबरीना पर आधारित है, इसकी कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के ड्राइवर की बेटी सपना के प्यार में पड़ जाते हैं, जो एक मॉडल है।
Tagsकुकिंग स्किल्सपोस्टएक्ट्रेसएक्ट्रेस काजोलसैफ अली खानCooking SkillsPostActressActress KajolSaif Ali Khan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





