मनोरंजन

अक्षय कुमार बैठे हुए थे बोर तो दांतों और कंघी से बजाने लगे म्यूजिक, देखकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

Neha Dani
1 May 2022 5:56 AM GMT
अक्षय कुमार बैठे हुए थे बोर तो दांतों और कंघी से बजाने लगे म्यूजिक, देखकर लोट-पोट हो जाएंगे आप
x
अभिनेता को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में देखा गया है। इस फिल्म में उन्होंने एक खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाया है।

दुनिया भर में रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसको देखकर आपका दिन बन जाएगा। इस वीडियो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता एक इंग्लिश गाने पर फनी एक्ट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अक्षय एक कंगे से म्यूजिक के साथ अपने दांतों पर चलाने की एक्टिंग कर रहे हैं और अंत खुद भी काफी तेजी से हंसते हैं। अक्षय कुमार की इस फनी वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें कॉमेडी किंग बता रहे हैं।


इस गुदगुदाती वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अक्षय कुमार ने लिखा, खुशीयों की चाबी: खुद पर हंसना और यहां एक काम पूरी तरह से परेशान करने वाला है। उम्मीद है कि ये आपको हंसाएगा। कृपया खुल कर हंसें, ये सच में काफी दर्दनाक था।
हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का एलान किया था, इस पोस्टर पर में वो अपने हाथ में एक मशाल लिए हुए कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टर में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और एक शाख्स भी नजर आ रहा है।
वहीं, पोस्टर में जैकलीन एक टॉर्च लेकर खड़ी हुई हैं, जिसको लेकर अभिनेता को ट्रोल भी किया गया था। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी रही इस माइथोलॉजी फिल्म में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो फिल्म में गुफाओं में से रामसेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।
इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
बात अगर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की करें। तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 'राम सेतु' के अलावा अभिनेता 'पृथ्वीराज', रक्षा बंधन जैसी बड़ी फिल्में शामिल है। अभिनेता को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बच्चन पांडे' में देखा गया है। इस फिल्म में उन्होंने एक खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाया है।


Next Story