मनोरंजन

जब ऐश्वर्या राय ने किया दो सुपरस्टार्स के साथ रोमांस! एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा, देखकर फैंस भी 'चकरा' गए

jantaserishta.com
16 July 2021 7:33 PM IST
जब ऐश्वर्या राय ने किया दो सुपरस्टार्स के साथ रोमांस! एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा, देखकर फैंस भी चकरा गए
x

फाइल फोटो 

मणिरत्नम निर्देशित तेलुगू फिल्म 'रावणन' (Raavanan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक फैन पेज ने एडिट करके शेयर किया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya rai bachchan) साउथ इंडियन फिल्मों के दो सुपरस्टार्स विक्रम और पृथ्वीराज के साथ एक ही जैसे रोमांटिक सीन करती नजर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमिल फिल्म Raavanan और हिंदी टाइटल Raavan को एक ही दिन रिलीज़ की गई थी। यही नहीं इस फ़िल्म को मणिरत्नम ने अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग अभिनेताओं के साथ शूट किया था।

वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की खूब तारीफ हो रही है। रामायण से प्रेरित तेलुगू फ़िल्म रावणन में पृ्थ्वीराज ने राम और विक्रम ने रावण के व्यक्तित्व वाले किरदार निभाया था। हिंदी में विक्रम 'राम' के रोल में थे, जबकि अभिषेक बच्चन 'रावण' की भुूमिका में थे। दोनों ही फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन सीता के किरदार में थीं।
इस वीडियो में एक चीज जो सबसे ज्यादा है और लोगों का ध्यान खींच रही है। एक ही जैसे लोकेशन पर गेटअप और सेटअप में ऐश विक्रम के साथ भी रोमांस कर रही हैं और उसी गेटअप और सेटअप में वह पृथ्वी के साथ भी रोमांस कर रही हैं। 2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन 'रावण' सहित चार फ़िल्मों में नज़र आयी थीं। इसके बाद ऐश ने फ़िल्मों से काफी लंबा ब्रेक ले लिय। और फिर साल 2015 में फिल्म 'जज़्बा' से पर्दे पर लौटीं। 2016 में ऐश्वर्या फिल्म 'सरबजीत' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आईं थी। ऐश की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म 'फन्ने खां' है, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story